फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   sahid kapoor sister in alia bhatt sister role

शाहिद की बहन अब हो जाएंगी आलिया की बहन

Fri, 29 Aug 2014 07:47 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
sahid kapoor sister in alia bhatt sister role

इन दिनों शाहिद कपूर की बहन सना कपूर भी अपनी बॉलीवुड में शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म 'शानदार' से शाहिद और आलिया के साथ शुरुआत करने जा रही है।

विज्ञापन


निर्देशक विकास बहल की अगली इस फिल्म में सना आलिया की बहन का किरदार निभाएंगी। सुनने में आया है सना के इस किरदार के लिए आलिया उसकी बहुत मदद कर रही है। वहीं अपनी बहन की फिल्मों में शुरुआत को लेकर शाहिद भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

अब लोगों को जागरूक करेंगे शाहरुख

sahid kapoor sister in alia bhatt sister role

शाहरुख खान अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संस्था 'इंटरपोल' के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। आम लोगों को अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरपोल ने शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

इंटरपोल के अभियान 'टर्न बैक क्राइम' के लिए यह सम्मान पाने वाले शाहरुख पहले भारतीय कलाकार है। अभियान का मकसद यही है कि कैसे एक आम आदमी अपराध को रोकने के लिए इस संस्‍था की मदद कर सकता है। अब देखना यह है कि इसका कितना और कैसा लाभ होता है।

सो नहीं पाया तारीफ पर

sahid kapoor sister in alia bhatt sister role

अभिनेता ताहिर राज भसीन ने 'मर्दानी' फिल्म में बच्चों के तस्कर की भूमिका निभाई है।​ वह सुपरस्टार आमिर खान से अपनी तारीफ सुनकर बेहद खुश हैं। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को फिल्म बहुत पसंद आई और उन्होंने इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना विचार रखे।​​

आमिर ने अपने ट्वीट में ताहिर के काम को भी सराहा ​।​ ताहिर ने मंगलवार को 'मर्दानी' के लिए रखे एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वह बहुत बड़ी तारीफ थी​। मैं पूरी रात सो नहीं पाया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed