फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   romantic story of hema malini and dharmendra

हेमा मालिनी को छूने के लिए धर्मेंद्र देते थे पैसे?

Thu, 16 Oct 2014 03:40 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
romantic story of hema malini and dharmendra

हेमा मालिनी की बात आते ही हेमा के साथ धर्मेंद्र के रोमांस के किस्से ताजे हो जाते हैं। ये किस्से उन दिनों के हैं जब शादीशुदा धर्मेंद्र हेमा के साथ गहरे रोमांस में डूबे हुए थे। वह हेमा से शादी करना चाहते थे और उनका प्यार छिप-छिप कर चल रहा होता था।

विज्ञापन


उन दिनों हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने एक अनोखा तरीका इजात किया था। हालांकि यह तरीका अलग होने के साथ थोड़ा महंगा भी था। इस तरीके के लिए उन्हें अपनी फिल्म के कैमरामैन को रिश्वत देनी होती।

विज्ञापन

शोले के समय प्रेम परवान पर

romantic story of hema malini and dharmendra

धर्मेंद्र की शादी ‌फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गयी थी। लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ने कई फिल्में कीं लेकिन शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।

इस अफेयर को लेकर धर्मेंद्र पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन जब-तब यह चर्चा जरूर होती कि शादी-शुदा होते हुए भी धर्मेंद्र कुंवारी हेमा मालिनी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। यही कोफ्त हेमा के परिवार को भी थी। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे कोई बयान कभी नहीं आया।

हेमा के परिवार को पसंद नहीं था यह रिश्ता

romantic story of hema malini and dharmendra

हेमा का परिवार दक्षिण भारतीय था। संस्कार से लेकर सोचने और शादी ब्याह के तरीके तक में उनका दक्षिण भारतीयपन दिखता था। वह इस बात के सख्त खिलाफ थे कि हेमा मालिनी की नजदीकियां पंजाबी पृष्ठभूमि वाले धर्मेंद्र से बढ़े।

अखबारों और फिल्मी पत्रिकाओं में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच अफेयर के गॉशिप छपने की रफ्तार जब तेज होती गयी तो हेमा के परिवार से जुड़ा कोई न कोई हेमा की फिल्मों की शूटिंग पर भी पहुंचने लगा। कभी मां, कभी मौसी तो कभी नानी।

विज्ञापन

शूटिंग पर लगी पाबंदी

romantic story of hema malini and dharmendra

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से वैसे भी न शू‌टिंग के बाद बाहर कहीं भी न मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। अब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला।

जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमां‌टिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना।

कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजात कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते।

महंगा पड़ता यह रोमांस

romantic story of hema malini and dharmendra

बताते हैं कि धर्मेंद्र को एक सीन को दुबारा रीटेक करवाने के लिए कैमरामैन को 100 रूपए की घूस प्रति सीन के हिसाब देनी होती। यानी कि यदि सीन पांच बार शूट हुआ है तो धर्मेँद्र कैमरामैन को 500 रूपए चुकाते। धर्मेंद्र यह सब खुशी-खुशी कर रहे थे।

'शोले' फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं।

हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते। और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed