एक बार फिर दिखेगी काजोल-शाहरुख की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी काजोल और शाहरुख खान एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर शाहरूख खान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए काजोल के साथ बात चल रही है।
रोहित की फिल्म में वरूण धवन भी नजर आएंगे जो शाहरूख के भाई का किरदार निभाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी चाहते हैं कि लीड रोल के लिए फिल्म में काजोल काम करें इसके लिए वह काजोल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लम्बे समय से काजोल के कमबैक को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि कई निर्देशकों ने उनसे संपर्क किया था।
काजोल ने छोड़ी राम माधवानी की फिल्म
एक तरफ रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में काजोल को लेना चाहते हैं, वहीं खबर है कि काजोल ने राम माधवानी की फिल्म छोड़ी दी है। काजोल इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली थी लेकिन उन्होंने वह फिल्म छोड़ दी है।
इसके बावजूद 'रोहित शेट्टी चाहते हैं कि काजोल उनकी फिल्म से कमबैक करें, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वह उनसे कई बार बात कर चुके हैं और उन्हें फिल्म में साइन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। काजोल और शाहरुख की जोड़ी की आखिरी फिल्म 'माई नेम इज खान' थी।