'राधे मां क्यों बुला रहे हो, राधे बेबी या राधे बार्बी बुलाओ'
राधे मां को लेकर अब सिनेमा जगत में हलचल शुरू हो गई है। एक तरफ सुभाष घई जैसी हस्तियां ये बताने में लगी हैं कि वो क्यों राधे मां के भक्त हैं, तो दूसरी तरफ अभिनेता ऋषि कपूर ने राधे मां पर सीधा निशाना साधा है।
एक अंग्रेजी टीवी चैनल के खास कार्यक्रम में अभिनेता ऋषि कपूर ने राधे मां को राधे मां बुलाने तक पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राधे मां को राधे बेबी या राधे बार्बी बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता भी देवांश (भगवान के अंश) हैं।
उन्होंने कहा कि मैं किसी को धोखा नहीं देता। आप पैसा देते हैं और आते हैं और मुझे (मेरे काम को) देखते हैं। लोगों को बेवकूफ बनाने की क्या जरूरत है? आप उन्हें (स्वयंभू धर्मगुरु राधे मां) राधे मां क्यों बुलाते हैं? क्यों नहीं उनका नाम लिया जाता? यह सवाल ऋषि कपूर ने उठाया।
गुरु राम से एक होटल में मिला था, वे जीन्स और टी-शर्ट में
इस कार्यक्रम में ऋषि ने राधे मां के साथ कुछ अन्य धर्म गरुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि गुरु राम से एक होटल में मिला था, वे जीन्स और टी-शर्ट में काफी नॉर्मल दिख रहे थे।
मैं काफी गंभीरता से सोच रहा हूं कि अपने आप को ऋषि बाबा बुलाने लगूं। हमें अपने आप से यह पूछना चाहिए कि क्या हमें ऐसे लोगों को भगवान बुलाना चाहिए? क्या हम वाकई ऐसे कपड़े पहने लोगों को पसंद करते हैं। जिनके हाथ में त्रिशूल आदि हो...
गौतरलब है कि खुद को देवी का अवतार बताने वाली सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां पर रोजाना नये खुलासे हो रहे हैं, जैसे भक्तों को किस करना, खुद को गले लगाने को कहना, सनी लियोनी का फैन होना, स्कर्ट में बॉलीवुड आइटम सांग पर नाचना, वगैरह..वगैरह। उन पर दहेज लेने के आरोप भी हैं।
इन्हें भी पढ़ें
'पोर्नस्टार से हीरोइन बनी सनी लियोनी की दीवानी हैं राधे मां'
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?