फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   reena roy flashback

...और रीना रॉय ने फिर सूरज को कभी ढलने नहीं दिया

Tue, 07 Apr 2015 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, ब्यूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
reena roy flashback

‘नई दुनिया नए लोग’ की आउटडोर शूटिंग चल रही थी। पूरी यूनिट बंगलौर से पचास मील दूर एक जंगल में डोरा डाले थी। निकट से एक रेलवे लाइन गुजरती थी। सीन लेने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, बस ट्रेन के आने का इंतजार था। सीन की बैकग्राउंड में एक ट्रेन चाहिए थी।

विज्ञापन


फिल्म के निर्माता-निर्देशक बी.आर.इशारा ने रीना रॉय और सत्येन को बुला कर समझाया- देखो, मेरे पास पैसा बिल्कुल खत्म है। यहां पर चौबीस घंटे में सिर्फ एक ट्रेन गुजरती है। ब्रांच लाइन है।

विज्ञापन


तुम दोनों अपने-अपने डायलॉग अच्छी तरह दोहरा लो। ट्रेन के आने पर कुछ गड़बड़ हो गई तो मैं पूरे यूनिट को कल बंगलौर से यहां लाने का खर्चा बर्दाश्त नहीं कर सकता। रीना रॉय और सत्येन ने उन्हें विश्वास दिलाया कि ट्रेन आने दीजिए कोई गड़बड़ नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर से गाड़ी की सीटी सुनाई दी। पूरा यूनिट चुस्त मुस्तैद हो गया। गाड़ी नजदीक आई। रीना रॉय ने सत्येन की आंखों में देखा और अपना डायलॉग बोलने लगीं, लेकिन बीच में ही डायलॉग भूल गईं और गाड़ी गुजर गई। इशारा गुस्से में लाल पीले नीले हो रहे थे।

रीना की आंखों में आंसू आ गए, किन्तु गाड़ी तो गुजर चुकी थी। उनकी गैरजिम्मेवारी की हवा बंगलौर से मुंबई तक ऐसी फैली कि रीना रॉय के हाथ में आईं कई फिल्में दूसरी हीरोइनें मार ले गईं। रीना ने ये गाड़ी तो मिस कर दी थी मगर कमर कस ली कि अब वह अपनी एक्टिंग पर जी-जान से ध्यान देगी। इशारा की ही फिल्म ‘जरूरत’ का सीन था।

इस बार मुकाबला सूरज के साथ था। ट्रेन भी चौबीस घंटे में एक बार आती थी, सूरज भी चौबीस घंटे में एक बार ढलता है। रीना बड़े आत्मविश्वास के साथ बोलीं, इशारा जी, विजय अरोड़ा को सीन अच्छी तरह समझा दीजिए, कहीं यह कोई गलती कर बैठें और हां, मेरा तो गलती करने का सवाल ही पैदा नही होता।


मैंने बैंगलौर में गाड़ी गुजार दी थी, मगर इस बार सूरज को नहीं ढलने दूंगी। और सचमुच ही रीना ने ढलते सूरज की बैक-ग्राउंड में एक जबरदस्त टेक दिया। फिल्म रिलीज हुई। बोल्ड दृश्यों के चलते बॉलीवुड में रीना छा गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed