{"_id":"97ac0a74-1f30-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"raveena-tandon-recognized-beyond-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से बाहर भी बनाई रवीना ने पहचान","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बॉलीवुड से बाहर भी बनाई रवीना ने पहचान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Oct 2012 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मोहरा' की 'मस्त-मस्त गर्ल' हो या 'सत्ता' की राजनेता, रवीना टंडन ने फिल्मों से कई बेहतरीन किरदार निभाए। मगर उनके संघर्ष और सफलता की राह बॉलीवुड से बहुत आगे तक जाती दिखती है। असल जिंदगी में रवीना ने अपनी पहचान न सिर्फ 90 के दौर की लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में निभाई है बल्कि उन्होंने खुद को बेहतर मां, सफल समाजसेवी और निर्मात्री के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। 26 अक्टूबर, 1974 को जन्मीं रवीना के जन्मदिन के मौके पर जानिए इस अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन
परफेक्ट मॉम
रवीना टंडन ने 1995 में 11 वर्षीय पूजा और 8 वर्षीय छाया को गोद लिया और बतौर सिंगल मदर उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की सारी जिम्मेदारियों का वहन किया है। वर्ष 2003 में अपनी फिल्म 'स्टंप्ड' के निर्माण के दौरान उनकी करीबियां फिल्म वितरक अनिल थंडानी से बढ़ीं और इन दोनों ने 2004 में विवाह किया। शादी के बाद रवीना ने 2005 में अपनी बेटी - राशा को जन्म दिया। फिल्मी कॅरियर से एक लंबे समय का अंतराल रवीना ने अपनी बेटियों की परवरिश और परिवार को समय देने के लिए लिया।
विज्ञापन
चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया
वर्ष 2003 के दौरान रवीना ने चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला लेकिन इसे लेकर वह हमेशा ही विवादों से घिरी रहीं। कई बार वह इसकी मीटिंग्स व अन्य कार्यक्रमों में न पहुंचने और समय कम देने के कारण विवादों के घेरे में आईं। यही वजह है कि सितंबर, 2005 में खुद रवीना ने इस पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
सोशलाइट रवीना
रवीना ने भले ही 2000 के दशक में सिनेमा पर खुद को कुछ खास किरदारों तक सीमित किया हो लेकिन असल जिंदगी में उन्हें इस बीच अपना सामाजिक दायरा काफी बढ़ाया। रवीना ने 'पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) के कई अभियानों में सक्रियता से भाग लिया और इससे जुड़े कई विज्ञापनों में भी शामिल हुईं। रवीना ने जॉन अब्राहम, शिल्पा शेट्टी और अमीषा पटेल के साथ पेटा के कई अभियानों में भाग लिया।
निर्माण के क्षेत्र में
फिल्मों से रवीना का जुड़ाव सिर्फ अभिनेत्री के ही रूप में नहीं रहा बल्कि उन्होंने निर्माण के क्षेत्र में भी खुद को सक्रिय रखा है। उन्होंने वर्ष 2003 में 'स्टंप्ड' और 2005 में 'पहचानः द फेस ऑफ ट्रुथ' का निर्माण किया जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी निर्माण के क्षेत्र में हाथ आजमाया और अपना प्रोडक्शन हाइस 'आरटी वीडियो' शुरू किया।
विवादों के बीच
रवीना के जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों के बीच उनसे जुड़े विवाद भी अक्सर चर्चा में रहे। अभिनेता अक्षय कुमार से जहां उनके प्रेम संबंध किसी जमाने में लाइमलाइट में रहे, वहीं फिल्मों से अलग होने के बाद भी वह कई बार सुर्खियों में रहीं। shaadi.com और shaaditimes.com वेबसाइट पर 2005 में उन्होंने आरोप लगाया कि ये वेबसाइट्स उनकी तस्वीरों का प्रयोग बिना उनकी जानकारी के अपने प्रमोशन के लिए कर रही है और ये वेबसाइट्स अपने प्रमोशन के लिए उनके व थंडानी से जुड़ी भ्रामक जानकारियों का प्रचार कर रही है।