फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   rani mukharji use duplicate in his next film

सामने आया रानी मुखर्जी का एक बड़ा झूठ!

Mon, 05 May 2014 05:45 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
 rani mukharji use duplicate in his next film

रानी मुखर्जी अपनी अगली फिल्म ‘मर्दानी’ (निर्देशकः प्रदीप सरकार) में एक्शन रोल में दिखेंगी। कहा जा रहा था कि फिल्म के सारे स्टंट रानी ने खुद किए हैं और इसके लिए उन्होंने खूब तैयारी की थी। परंतु अब सचाई सामने आ गई है। मीडिया में ऐसी तस्वीरें आई हैं जिनमें ऐक्शन दृश्यों के दौरान रानी की डुप्लीकेट मौजूद है। वैसे यह कोई नई बात नहीं है कि सितारे तारीफें बटोरने के लिए अपने स्टंट की गलत खबरें मीडिया में प्लांट करते हैं। लेकिन सच की खूबी यह है कि वह सामने आ ही जाता है।

विज्ञापन


टीवी शो करेंगे संजय दत्त

 rani mukharji use duplicate in his next film

संजय दत्त जेल से बाहर आने के बाद एक टेलीविजन शो करेंगे। इस शो की तैयारियां इन दिनों उनकी पत्नी मान्यता दत्त कर रही हैं। पता चला है कि मान्यता ने फिल्म और टेलीविजन के लिए ‘दैट्स द वे’ की तर्ज पर टाइटल रजिस्टर कराया है ‘दत्त द वे’। यह अपराध की दुनिया से जुड़े मुद्दों का एक टॉक शो होगा। क्या संजय दत्त इसके होस्ट होंगे? फिलहाल तो सूत्र इंकार कर रहे हैं, लेकिन इस बात की संभावना जरूर है कि संजय शो में अपनी झलक दिखलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीतकार हैं सलमान

 rani mukharji use duplicate in his next film

सलमान खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और समय-समय पर उनकी कोई न कोई नई प्रतिभा सामने आकर लोगों को चौंका देती है। ऐक्टिंग से बचे वक्त में सलमान द्वारा समाजसेवा, स्क्रिप्ट लेखन से लेकर पेंटिंग बनाने तक की बातें सबको पता है, मगर एक नई बात पता चली है। सलमान गीतकार भी हैं। जी हां, सलमान ने फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल के लिए एक गीत लिखा है और इसे रिकॉर्ड भी कर लिया गया है। बॉलवुड के सबसे कम उम्र के कंपोजर पलाश मुछाल ने यह गीत रिकॉर्ड किया है। फिल्म 2015 में रिलीज होगी। वाकई, इंतजार तो लंबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed