{"_id":"d4915ad50179b2e2a8203ebe72e2a10c","slug":"rani-mukharji-baby-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में बच्चे को जन्म देंगी रानी मुखर्जी?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
फ्रांस में बच्चे को जन्म देंगी रानी मुखर्जी?
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
-रानी मुर्खजी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। पिछले दिनों उनके पति आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की और इस समय वह फ्रांस में शूटिंग की तैयारियों के लिए हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रानी भी उनके साथ गई हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रानी मुखर्जी फ्रांस में ही अपने बच्चे को जन्म देंगी? चर्चा है कि रानी जनवरी में मां बनेंगी और शूटिंग के दौरान पति के साथ रहेंगी।
विज्ञापन
शूटिंग की फाइनल तारीखें अभी घोषित नहीं हुई है, परंतु जिस तेजी से काम चल रहा है उससे साफ है कि जल्द ही आदित्य कैमरे के पीछे नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह और और वानी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रोल की तैयारी के लिए उन्हें फ्रेंच सीखने को भी कहा गया है क्योंकि कुछ संवाद स्थानीय भाषा में रहेंगे।
विज्ञापन