रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर दम
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'तमाशा' ने पहले दो दिन बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है। फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार अच्छा बिजनेस किया है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी और पर्दे पर अभी तक हिट रही रणबीर-दीपिका की जोड़ी होने के कारण फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं।
रणबीर की पिछली तीन फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। ऐसे में उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस शुक्रवार को 'तमाशा' को किसी दूसरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कोई मुकाबला नहीं मिला, इसका फायदा फिल्म को मिला।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 10.87 करोड़ की कमाई की। जिसे ठीक शुरुआत माना जा सकता है। शनिवार को छुट्टी के कारण फिल्म से अच्छे बिजनेस की उम्मीद थी, फिल्म ने शनिवार को निराश भी नहीं किया।
शनिवार को कमाई में 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
शुक्रवार को 10.87 करोड़ की कमाई करने के बाद रणबीर और दीपिका की जोड़ी ने कमाल दिखाया। शनिवार को फिल्म ने 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कमाई में दर्ज की। फिल्म ने शनिवार को 13.17 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 24.07 करोड़ हो गई है। इतवार की छुट्टी में अच्छी कमाई की उम्मीद लगाए बैठे निर्माताओें को फिल्म से अच्छे वीकएंड की उम्मीद है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Tamasha stays strong at plexes/metros. Witnesses 21% growth. Fri 10.87 cr, Sat 13.17 cr. Total: ₹ 24.04 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 29, 2015