{"_id":"4dcb221a99717a065bc9a4de8fc393f4","slug":"ranbir-kapoor-and-katrina-kaif-will-engaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में :रणबीर और कैटरीना की सगाई के कार्ड छपे!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में :रणबीर और कैटरीना की सगाई के कार्ड छपे!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबर गर्म है कि रणबीर और कैटरीना जल्द ही सगाई की घोषणा कर देंगे। ये हॉट कपल स्पेन में अपनी अंतरंग फोटोज लीक होने के बाद से ही चर्चा में है। इन पिक्स के बाद दोनों के रिश्ते की सच्चाई लोगों के सामने आई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रणबीर की मां नीतू सिंह चाहती हैं कि लुका-छिपी का ये खेल बंद कर अब इस रिश्ते को एक नाम दिया जाए। वैसे बताया ये भी जा रहा है कि कैटरीना की बर्थडे पर रणबीर फिल्मी स्टाइल में उनको प्रपोज करेंगे। रणबीर कपूर का जन्मदिन 28 सितंबर को है।
विज्ञापन
कपूर खानदान को कैटरीना पंसद हैं और वह शीघ्र ही उनको अपने घर का सदस्य बनाना चाहते हैं। खबर तो यहां तक है कि दोनों के इंगेजमेंट कार्ड्स भी छप रहे हैं।
हालांकि कैटरीना की बहन की शादी में कपूर खानदान से कोई शामिल नहीं हुआ था तो यह बताया गया कि स्पेन पिक्स लीक होने के बाद कैट और रणबीर में दूरियां आ गई हैं। ऐसे मे सगाई की खबर इन अटकलों पर विराम लगाने के लिए काफी है।
विज्ञापन