फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Ranbir and I are comfortable in intimate scenes: Deepika

रणबीर संग इंटीमेट सीन के लिए तैयार थी मैं: दीपिका

Mon, 20 May 2013 01:05 PM IST
हरि मृदुल/मुंबई ब्यूरो
हरि मृदुल/मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
Ranbir and I are comfortable in intimate scenes: Deepika

दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' से काफी खुश हैं। इस फिल्म में उन्होंने नैना नाम की युवती का किरदार निभाया है। इस भूमिका के बारे में उनका कहना है कि वे निजी जीवन में काफी हद तक नैना जैसी ही हैं। दीपिका से बातचीत की अमर उजाला ने।

विज्ञापन


फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नैना का किरदार निभाते हुए आपने कितना एंज्यॉय किया? आपका कहना है कि यह चरित्र आपके काफी करीब है?
विज्ञापन

मैंने नैना को खुद में जिया है और खूब मस्ती में काम किया है। असल में नैना मेरी तरह ही है। वह बहुत प्रैक्टिकल है और आपसी पॉलिटिक्स से दूर है। कह सकते हैं कि यह कॉकटेल की वेरोनिका से एकदम अलग है। वेरोनिका तो बहुत बिंदास थी, लेकिन यह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस फिल्म में भी आपने रणबीर के साथ कई इंटीमेट सीन किए हैं। इन दृश्यों की शूटिंग में आप कितनी सहज थीं?
जहां तक इंटीमेट सीन की बात है, वह तो किरदार की मांग थी। लव मेकिंग सीन में अंतरंगता तो होगी ही। जहां तक शूटिंग में सहज होने की बात है, तो मैं इन दृश्यों के लिए पूरी तरह तैयार थी। इसकी वजह यह है कि कितना भी इंटीमेट सीन हो, वह बीसियों जनों की उपस्थिति में ही शूट होता है। इसके अलावा दर्शक जानते हैं कि फिल्मी सीन का निजी जीवन से कोई ताल्लुक नहीं होता है।

'ये जवानी है दीवानी' में आपके लुक पर भी काफी बातें हो रही हैं। प्रोमोज में आप एकदम अलग ही लग रही हैं?
मेरे अलग लुक का क्रेडिट मनीष मल्होत्रा को जाता है। नैना के किरदार को एक नया रंग देने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

एक तरफ आप ग्रे शेड वाले किरदार कर रही हैं और दूसरी तरफ नैना जैसी सरल और सीधी भूमिकाएं। 'कॉकटेल' या 'रेस 2' के दर्शक कन्फ्यूज तो नहीं होंगे?

मुझे तो लगता है कि यह मेरी खासियत ही मानी जाएगी कि मैं हर किस्म की भूमिकाओं में फिट बैठती हूं। मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में भी लीला नाम की एक सीधी सादी लड़की के रोल में हूं। यह परंपरागत गुजराती लड़की है।

'चेन्नई एक्सप्रेस' में तो आप तमिल गर्ल बनी हैं। यह किस तरह का रोल है?
'चेन्नई एक्सप्रेस' का किरदार बहुत मजेदार है। वैसे भी यह रोहित शेट्टी टाइप फिल्म है। यूं तो इसमें रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन एक्शन भी कम नहीं है। रोहित की दूसरी फिल्मों की तरह इसमें भी कारें उड़ेगी और ट्रक पलटेंगे।

शाहरुख के साथ यह आपकी दूसरी फिल्म होगी। सलमान के साथ आपने एक भी फिल्म नहीं की?
मैं तो सलमान के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हूं, लेकिन ऐसा ऑफर तो मिले। लेकिन मुझे भरोसा है कि किसी न किसी फिल्म में सल्लू की हीरोइन जरूर बनूंगी।

आप स्पोर्ट बैकग्राउंड से हैं। क्या कभी स्पोर्ट्स फिल्म में काम करने की इच्छा नहीं होती?
मैं स्पोर्ट फिल्म में काम करना चाहती हूं, लेकिन कोई ऐसी फिल्म मिले भी तो।

आप अपने पिता के ज्यादा नजदीक हैं या मां के?
दोनों के। मुझे पिता से हमेशा ही छूट मिली है, लेकिन मां अक्सर ही सख्त रही हैं। कमाल की बात यह है कि मेरे सफल बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने के बाद भी मां बदली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed