{"_id":"5417dc594fe10dc57c0a71175f4b33c6","slug":"ramleela-ranbir-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए इस रामलीला का रावण कौन?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जानिए इस रामलीला का रावण कौन?
अमर उजाला मुंबई/रवि बुले
Updated Thu, 14 Nov 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन से भरपूर कोई भी लव स्टोरी बिना खलनायक के पूरी नहीं होती। ऐसे में निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम-लीला’ भी कैसे बिना खलनायकी के नए मोड़ों से गुजर सकती है! भंसाली ने प्रमोशन के दौरान केवल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को ही मैदान में उतारा।
विज्ञापन
जबकि उनकी फिल्म के खलनायक गुलशन देवैया का किसी से परिचय तक नहीं कराया। गुलशन असल जिंदगी में इतने भले हैं कि इस बात पर उन्होंने आपत्ति तक दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
‘दैट गर्ल इन यलो बूट्स’, ‘शैतान’, ‘दम मारो दम’ और ‘द हेट स्टोरी’ जैसी फिल्मों से अपनी पारी को बॉलीवुड में आगे बढ़ा रहे गुलशन बताते हैं कि वे फिल्म में खलनायक तो हैं लेकिन ऐसे नहीं कि लोग उनसे नफरत करने लगें।
विज्ञापन
उनके किरदार के कई शेड्स हैं। तो क्या फिल्म में कोई प्यार का त्रिकोण है? वे कहते है, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। फिल्म में मेरा कोई लव कनेक्शन नहीं है। बल्कि मैं तो रिश्ते में दीपिका पादुकोण का भाई बना हूं। मामला दो ऐसे परिवारों का है जिनके बीच पीढ़ियों की दुश्मनी चली आई है।’
गुलशन के अनुसार फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स वाला है यानी अगर उनमें कुछ बुराइयां हैं तो कुछ अच्छाइयां भी है। यहां उनका नाम है भवानी। गुलशन बताते हैं कि जब उनके पास इस रोल का प्रस्ताव आया था तो कई मित्रों ने फिल्म में काम न करने की सलाह दी थी क्योंकि पिछली फिल्मों में जिस तरह के प्रयोगधर्मी किरदार उन्होंने निभाए, उन्हें देखते हुए लगता था कि वे खांटी गुजराती युवक का रोल नहीं निभा सकेंगे।
लेकिन गुलशन ने दोस्तों की सलाह को गलत साबित किया। वे कानों में बालियां पहनें, आंखों में काजल लगाए गुस्सैल गुजराती युवक की भूमिका में पर्दे पर नजर आएंगे। वैसे फिल्म से पहले वे पारंपरिक ड्रेस को लेकर जितने उत्साही थे, शूटिंग के दौरान काफी असहज रहे। वह बताते हैं, ‘मुझे पता चला कि कानों में बाली पहनने पर मेरे सिर में दर्द होता है। लेकिन कोई चारा नहीं था। सैट पर घंटों मुझे सिरदर्द को सहन करते हुए बिताने पड़ते थे।’
बंगलूरू के रहने वाले गुलशन राम-लीला को अपने कैरियर की अहम फिल्म मानते हैं जो उन्हें आम दर्शकों के बीच पहचान दे सकती। वैसे अच्छी बात यह है कि अभी तक सहायक या प्रयोगधर्मी भूमिकाओं में दिखे गुलशन आने वाले वर्ष में दो ऐसी फिल्मों में होंगे, जिनमें वे हीरो हैं! निर्देशक हर्षवर्द्धन कुलकर्णी की ‘हंटर’ में जहां वे चिड़चिड़े मराठी ब्राह्मण युवक का किरदार निभा रहे हैं, वहीं निर्माता पूजा भट्ट की फिल्म ‘कैबरे’ में वह क्राइम जर्नलिस्ट बने हैं। वे क्या खास खबर लाएंगे, देखना होगा।