{"_id":"5338fd976ef7f320dbba686b615daa30","slug":"ramleela-box-office-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, तीन दिन में कितने कमाए 'रामलीला' ने ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जानिए, तीन दिन में कितने कमाए 'रामलीला' ने
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 18 Nov 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' विवादों के खूब रही। क्या इन विवादों का फायदा फिल्म को मिल पाया है।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला दर्शकों को रास आ रही है। लंबे समय के बाद ऐसा हुआ है कि भंसाली कि किसी फिल्म को इतनी अच्छी ओपनिंग मिली हो।
संजय लीला भंसाली की पिछले फिल्में जैसे 'गुजारिश', 'सांवरियां' और 'ब्लैक' फ्लॉप हुईं थीं। लेकिन लगता है कि इस बार रामलीला बाकी बची फिल्मों क कसर पूरी कर लेगी।
पहले दिन करीब 15 करोड़ की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड बीतते-बीतते 52 करोड़ रूपए कमा लिए हैं।
इस फिल्म की सफलता को यदि भंसाली की पिछली फिल्मों की सफलता के साथ जोड़े तो पाएंगे कि यह फिल्म अभी से उनकी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
इसके पहले संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी फिल्म 'देवदास' थी। इन फिल्म ने सबसे ज्यादा 33 करोड़ कमाए थे। उनकी दूसरी सबसे बड़ी हिट 20 करोड़ कमाने के साथ हम दिल दे चुके सनम थी।
विज्ञापन