फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Rajesh khanna death anniversary

राजेश खन्नाः बादशाहत से गुमनामी तक, मरने के बाद लगा यौन शोषण का आरोप

Sat, 18 Jul 2015 09:23 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
Rajesh khanna death anniversary

बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना की आज यानि 18 जुलाई को तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और तस्वीरें हम आपके लिए लाए हैं। 70 के दशक में अपने सुपरस्टारडम के दौरान एक फिल्म के सेट पर शूटिंग के बाद आराम करते राजेश खन्ना।

विज्ञापन


एक फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और मुमताज। राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने आपकी कसम, दो रास्ते, दुश्मन, रोटी और सच्चा झूठा जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।
विज्ञापन


उनके साथी मनोज कुमार ने बताया कि राजेश खन्ना की सुपरस्टारडम का काल भले ही छोटा रहा हो लेकिन जितनी अपार लोकप्रियता उन्होंने देखी वैसी शायद ही किसी और सितारे को कभी नसीब हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिल्कुल घमंडी नहीं थे राजेश खन्ना'

Rajesh khanna death anniversary

एक फिल्म के सेट पर राजेश खन्ना अपने सह कलाकारों आगा और ओम प्रकाश से हंसी-मजाक करते हुए। वैसे राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम कर चुके अभिनेता जूनियर महमूद ने बताया, "काका, सेट पर किसी से बात नहीं करते थे। जूनियर कलाकारों और असिस्टेंट्स की तरफ तो देखते तक नहीं थे।"

प्रेम चोपड़ा राजेश खन्ना के बारे में कहते हैं, "आमतौर पर धारणा है कि राजेश खन्ना घमंडी थे, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। वो चुपके से लोगों की मदद भी करते थे। हालांकि किसी को पता नहीं चलने देते थे।"

हालांकि प्रेम चोपड़ा कहते हैं, "राजेश, बदलते वक़्त के साथ अपने आपको बदल नहीं पाए। जो काम अमिताभ बच्चन ने किया वो राजेश खन्ना नहीं कर पाए। वो अपनी पुरानी सफलता में ही डूबे रहे।" लेकिन वो आरोप...

काका पर अनीता ने किया था वो खुलासा

Rajesh khanna death anniversary

अपनी करीबी दोस्त अनीता आडवाणी के साथ राजेश खन्ना। अपने जीवन के आखिरी के कुछ साल राजेश खन्ना ने अपने बंगले आशीर्वाद में अनीता आडवाणी के साथ बिताए। अनीता ने बीबीसी को बताया, "राजेश खन्ना अपनी खुद की फिल्में देखना पसंद नहीं करते थे। जब मैं टीवी पर उनकी फिल्म देखती तो वो टीवी बंद करने को कहते। उन्हें घर बिलकुल साफ-सुथरा पसंद था। कोई भी चीज इधर-उधर होती तो वो अपना आपा खो बैठते।"

गौरतलब है कि अनीता आडवाणी ने काका के मरने के बाद दावा किया था कि 13 साल की उम्र में ही राजेश खन्ना ने उन्हें पहली बार किस किया था और उसके बाद उन्होंने उसका यौन शोषण भी किया था। मामला काका के घर आशीर्वाद और संपत्ति में हिस्सेदारी का था। मुद्दे को लेकर कोर्ट में भी बात गई थी।

राजेश खन्ना से संबंधों के बारे में अनीता ने कहा है कि जब वह मात्र 13 साल की थी, तब पहली मुलाकात के दौरान ही राजेश खन्ना ने उसे बांहों में भरकर किस किया था। अनीता का यह भी कहना है कि इस पहली मुलाकात के बाद कमसिन उम्र में ही राजेश खन्ना ने उनका यौन शोषण किया। अनीता का कहना है उस वक्त वह बेहद कम उम्र की थी और जो कुछ हुआ, उसके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं थी।

दामाद अक्षय कुमार से कैसे थे काका के संबंध

Rajesh khanna death anniversary

बरसों से राजेश खन्ना के मैनेजर रहे अश्विन ठक्कर ने हमें उनकी विभिन्न तस्वीरें उपलब्ध कराईं। राजेश खन्ना अपनी बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के बेहद करीब थे।

उनके दामाद अक्षय कुमार के मुताबिक, राजेश खन्ना के साथ उनके दोस्ताना ताल्लुक थे। राजेश खन्ना के जवानी के दिनों के साथी रजा मुराद के मुताबिक राजेश खन्ना ने अपनी जिंदगी में अनुशासन का पालन नहीं किया।

वो काफी शराब पीने लगे थे। इसी वजह से अपार कामयाबी के बाद भी उनकी स्टारडम लंबी नहीं खिंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed