फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Raja Natwarlal Opening Day Box Office Collections

जानिए 'राजा नटवरलाल' ने पहले दिन कमाए कितने?

Sat, 30 Aug 2014 02:59 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
 Raja Natwarlal Opening Day Box Office Collections

इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म राजा नटवरलाल शुक्रवार को रिलीज हुई। बिना किसी भव्य प्रचार-प्रसार के रिलीज हुई। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ पाकिस्तान से आईं अभिनेत्री हुमैमा मलिक भी थीं।

विज्ञापन


कोई और बड़ी फिल्म न होने का लाभ इस फिल्म को मिला। औसत फिल्म होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ की कमाई कर ली। इमराना हाशमी की पिछली दो फिल्में घनचक्कर और एक थी डायन के मुकाबले फिल्म को बेहतर ओपनिंग मिली।
विज्ञापन

मर्दानी ने कमा लिए 24 करोड़

 Raja Natwarlal Opening Day Box Office Collections

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी धीमे-धीमे सफलता की राह पर चल पड़ी है। फिल्म ने अब तक लगभग 24 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके मुकाबले और कोई बड़ी फिल्म न होने की वजह से इस फिल्‍म के शो अब तक मल्टीप्लेक्सों में बने हुए हैं।

फिल्म के विषय को देखते हुए मप्र और उप्र में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। टैक्स फ्री होने की वजह से फिल्म की लोकप्रियता बरकरार है। उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड तक फिल्म 30 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लेगी। यशराज बैनर की इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने ही लीड रोल निभाया है।

‌सिंघम की बादशाहत कायम

 Raja Natwarlal Opening Day Box Office Collections

15 अगस्त को रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम रिटर्न्स सप्ताह बीत जाने के बाद भी अच्छा कारोबार कर रही है। अपने तीसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने एक करोड़ की कमाई की। इस तरह यह फिल्म अब तक 136 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

सिंघम रिटर्न्स के रिलीज होने के दो सप्ताह बाद भी उप्र, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्‍थान के सिनेमाघरों में अभी तक यह फिल्म चल रही है। अजय देवगन और करीना कपूर की यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। निर्देशक रोहित शेट्टी की यह पांचवी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed