फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   raj kapoor was uncle of salma aaga

'निकाह' से चमकीं सलमा आगा के सगे मामा थे राजकपूर

Mon, 16 Mar 2015 01:34 PM IST
सुनीता कपूर/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुनीता कपूर/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Mar 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
raj kapoor was uncle of salma aaga

बॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट फिल्म 'निकाह' से बतौर एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर मशहूर हुईं पाकिस्तानी मूल की अदाकारा सलमा आगा का बॉलीवुड के कपूर खानदान से बेहद करीबी रिश्ता है।

विज्ञापन


भारतीय सिनेमा के युगपुरुष पृथ्वीराज कपूर की शादी रामसरनी रमा मेहरा से शादी हुई थी। राम सरनी के भाई जुगल किशोर मेहरा भी एक्टर थे।

जुगल ने अनवरी बेगम से शादी की थी, जो उस दौरान हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। अनवरी की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने पहली शादी एक्टर रफीक गजवनी से की थी, जिससे उनकी नसरीन नाम की बेटी हुई थी।
विज्ञापन


जुगल ने नसरीन को अपनी बेटी के रूप में अपनाया था। नसरीन भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। नसरीन की बेटी हैं सलमा आगा, जिनके बारे में सब जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रिश्ते-नातों पर नजर डाली जाए तो सलमा आगा के नाना जुगल किशोर राजकपूर के सगे मामा थे। इस लिहाज से सलमा आगा की मां नसरीन आगा राजकपूर की बहन लगीं।

इस नाते राजकपूर सलमा आगा के मामा लगे और सलमा की बेटी साशा आगा के वह नाना लगे। बॉलीवुड में कपूर खानदान एक वटवृक्ष की तरह हैं और फिल्मों में काम करने वालों का उनके साथ कोई ना कोई रिश्ता-नाता निकल ही आता है।


अब इस लिहाज से देखें तो एक्ट्रेस साशा आगा करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर की बहन लगती हैं। साशा आगा के बारे में बता दें कि उन्होंने फिल्म औरंगजेब में अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed