{"_id":"39aec23d4813505751b334a7f215f84f","slug":"raggiri-audition-in-national-association-of-blind-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के बच्चों ने रागगीरी ऑडिशन में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के बच्चों ने रागगीरी ऑडिशन में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के बच्चों ने रागगीरी संस्था के ऑडीशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस ऑडीशन का मकसद उन बच्चों को चुनना था, जिन्हें रागगीरी संस्था की तरफ से संगीत की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
रागगीरी संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत को प्रचारित प्रसारित करने के साथ साथ संगीत को समाज के वंचित तबके तक ले जाने का काम करती है। दिल्ली के आरकेपुरम स्थित नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड स्कूल में रागगीरी संस्था की तरफ से किराना घराने के शास्त्रीय गायक गिरिजेश कुमार ने बच्चों का ऑडीशन लिया।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों ने सेमी क्लासिकल गानों के साथ साथ भजन भी गाए। स्कूल के 11 बच्चों को मुफ्त संगीत प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इनके नाम है अंकिता जायसवाल, स्नेहा सिंह, जूली, रंजना, आयेशा खातून, प्रभा, तापेश निगम, दुर्गा, लक्ष्य वर्मा, धीरज, विनय भान। इन बच्चों को हफ्ते में एक दिन संगीत की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर रागगीरी संस्था के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद अगले चरण में हम स्कूल में शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की ट्रेनिंग देने का काम भी शुरू करेंगे। हमारा मकसद इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। रागगीरी संस्था आने वाले वक्त में इन बच्चों को स्टेज भी मुहैया कराएगी। रागरीरी संस्था इससे पहले भी नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के बच्चों के साथ संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।