फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Radhe Maa in Big Boss 9

राधे मां ने लिया फैसला, बिग बॉस के घर में जाएंगी या नहीं?

Thu, 03 Sep 2015 02:07 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
Radhe Maa in Big Boss 9

टीआरपी आंकड़ो के अनुसार भारतीय टेलिविज़न पर आने वाले सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में हर साल आने वाले प्रतिभागियों में एक चीज़ समान होती है, कंट्रोवर्सी.

विज्ञापन


हर साल विवादित हस्तियों को अपने शो में लाने वाली बिग बॉस की टीम इस साल की सबसे विवादित हस्तियों को इस शो में लाना चाह रही है और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है 'राधे मां'.
विज्ञापन


बिग बॉस के 9वें सीज़न की तैयारी शुरू हो चुकी है और होस्ट के तौर पर सलमान ख़ान को लाने के अलावा घर में आने वाली हस्तियों की भी लिस्ट बनाई जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

राधे मां की तरफ से सबकुछ साफ कर दिया गया

Radhe Maa in Big Boss 9

बिग बॉस की टीम से जुड़े लोगों के अनुसार इस साल के बिग बॉस के घर में राधे मां नज़र आ सकती हैं लेकिन राधे मां की ओर से इस बात का खंडन किया गया है.

राधे मां के प्रवक्ता संजीव गुप्ता ने बीबीसी को बताया,"बिग बॉस की टीम की बात वो जानें, लेकिन हमारा पक्ष मैं आपको बता सकता हूं, राधे मां किसी टीवी शो में नहीं जा रही हैं."

संजीव के मुताबिक़, "ये हमारे ख़िलाफ़ किए जा रहे मीडिया दुष्प्रचार का ही हिस्सा है, राधे मां इन सभी सांसारिक चीज़ों से उपर हैं और वो किसी टीवी रिएलिटी शो का हिस्सा नहीं हैं." जहां राधे मां का नाम अभी घर में आना तय नहीं है वहीं होस्ट सलमान के नाम पर भी संशय है.

सलमान और ‌बिग बॉस से फोन पर हुई बात

Radhe Maa in Big Boss 9

सलमान बीते साल कह चुके हैं कि वो बिग बॉस के 9वें सीज़न को होस्ट नहीं करना चाहते लेकिन बिग बॉस की टीम का कहना है कि उन्होनें सलमान को मना लिया है. हालांकि लीगल मामलों की जानकार दीपा नायर का मानना है कि सलमान के लिए यह डील मुश्किल है.

दीपा कहती हैं, "सलमान अगर बिग बॉस के लिए हां भर देते हैं और इस बीच सुप्रीम कोर्ट उनको सज़ा सुना देता है तो सलमान को ज़मानत मिलना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे में उन्हें शो बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है."

मुंबई के अख़बार डीएनए के मुताबिक़ सलमान ख़ान हर एपिसोड के लिए 10 करोड़ रुपए की रक़म पर मान गए हैं लेकिन बीबीसी के फ़ोन करने पर न सलमान और न ही बिग बॉस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed