फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Raaggiri Workshop at National Association of Blind

नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड में रागगीरी की वर्कशॉप

Thu, 26 Nov 2015 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Raaggiri Workshop at National Association of Blind

रागगीरी ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के आरके पुरम स्कूल में बच्चों के साथ संगीत की वर्कशॉप की। इस वर्कशॉप में किराना घराने के शास्त्रीय गायक उस्ताद आरिफ अली खान और गिरिजेश कुमार ने बच्चों को शास्त्रीय संगीत की शुरूआती बारीकियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के नेत्रहीन बच्चों ने इस वर्कशॉप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वर्कशॉप की शुरूआत में उस्ताद आरिफ अली खान ने शास्त्रीय संगीत और हमारी परंपराओं और सभ्यता के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को राग भैरव के बारे में बताया।

विज्ञापन


उस्ताद आरिफ अली खान जाने माने सारंगी वादक स्वर्गीय आशिक अली खान के पुत्र हैं। इसके बाद गिरिजेश कुमार ने राग दुर्गा में दुर्गा स्तुति सुनाई। गिरिजेश कुमार के साथ तबले पर आनंद और गिटार पर गौरव शर्मा ने संगत की। रागगीरी शास्त्रीय संगीत का प्रचार प्रसार करने वाला रजिस्टर्ड ट्रस्ट है।
विज्ञापन


रागगीरी के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने इस मौके पर कहाकि हमने रागगीरी के पिछले कार्यक्रम में इन बच्चों से वायदा किया था कि हम इन्हें शास्त्रीय संगीत का मुफ्त प्रक्षिक्षण देंगे, आज की वर्कशॉप के साथ ही अब हम रागगीरी के अगले दौर में कदम रख रहे हैं। हमारा मकसद है कि हम समाज के वंचित तबकों को संगीत से जोड़ सकें। साथ ही वंचित समाज के जो सुरीले लोग हैं उन्हें शास्त्रीय संगीत का मुफ्त प्रशिक्षण भी दे सकें। आने वाले समय में इन बच्चों की प्रतिभा को देश के सामने लाना भी रागगीरी की योजनाओं में शामिल है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के बच्चों ने भी कई सुरीले गाने सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed