फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Priyanka met 1.25 crore for four minutes Performance

प्रियंका को एक रात में चार मिनट के मिले सवा करोड़

Wed, 14 Jan 2015 05:42 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanka met 1.25 crore for four minutes Performance

चौंकिएगा नहीं! बॉलीवुड स्टार्स के कुछ मिनटों की कीमत लाखों नहीं करोड़ों में हो सकती है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने चार मिनट के परफॉर्मेंस के लिए सवा करोड़ रुपए लिए। वहीं उन्हें इस अवार्ड फंक्शन में बेस्ट एक्ट्रेस का भी अवार्ड मिला।

विज्ञापन


खबर मिली है कि प्रियंका की परफॉर्मेंस उस शाम की सबसे महंगी परफॉर्मेंस थी। महज चार मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका को 1.25 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके लिए प्रियंका ने हाड़-तोड़ परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही वो परफॉर्मेंस के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली बॉलीवुड हस्ती बन गईं।
विज्ञापन


एक परफॉर्मेंस के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली बॉलीवुड स्टार

Priyanka met 1.25 crore for four minutes Performance

स्टार गिल्ड अवार्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका ने सबसे ज्यादा पैसे ही नहीं लिए उसके लिए उन्होंने हाड़-तोड़ मेहनत भी की।

अवार्ड फंक्‍शन में प्रियंका चोपड़ा को अपनी कार से उतरने के बाद जबरदस्त परफॉर्मेंस देना था। इसके लिए वो कार से उतरने के बाद सीधे रेड कार्पेट पर चलकर आईं। ये उनके पॉप स्टार अवतार को दिखाने के लिए था। रेड कार्पेट पर भी कैमरे लगाए गए थे ताकि स्टेज तक जाते हुए उन्हें रिकॉर्ड किया जा सके। इसके लिए प्रियंका ने कई बार रिहर्सल किया था।

प्रियंका और उनकी टीम ने कॉन्सेप्ट और उनके स्टाइल को लेकर काफी मेहनत की थी। उन्होंने गुंडे के गाने अस्सलामे-ए-इश्कुम की धुन पर डांस किया था। आयोजकों ने इस परफॉर्मेंस के लिए 1.25 करोड़ रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed