मेरी आंखें बंद हैं, मुझे घबराहट हो रही हैं: प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बीमार हैं और हाल ही में उन्हें एक इवेंट में काफी तकलीफ में देखा गया जहाँ एक डॉक्टर भी उनके साथ था। कहा जा रहा है कि प्रियंका इवेंट के दौरान काफी परेशान रही लेकिन उन्होंने अपने सभी कमिटमेंट्स को पूरा किया।
एक सूत्र ने बताया, "ना ही तो वह ज्यादा देर तक खड़ी रह सकती हैं और और ना ही खिंचाव के कारण बात ही कर सकती हैं। वह पूरी इवेंट के दौरान अस्वस्थ महसूस करती रही।"
सूत्र ने यह भी बताया कि ठण्ड के मारे प्रियंका की गर्दन दुःख रही थी और उनकी आवाज भारी हो गई थी। वह अपने कमिटमेंट्स भी रद्द नहीं कर सकी क्योंकि इसके बाद उन्हें तुरंत एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए बैंकॉक जाना था।"
ट्वीटर पर शेयर भी की बीमारी
यही नहीं प्रियंका ने अपने स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं को अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर भी साझा किया है। प्रियंका ने लिखा है, "आआआछू! फ्लू ने ऑंखें बंद कर दी हैं! बीमारी से नफरत है..छींकों और खांसी से निजात पाने की कोशिश कर रही हूँ।
मुझे थोड़ी घबराहट भी हो रही है। इन दिनों बिस्तर पर स्टीमर और कर्लिंग चल रहे है। हाथ में एक किताब और दिल में गीत चल रहा है यह एक छोटा सा कार्य आपके दिन को बेहतरीन बना देता है।"
वहीं प्रियंका के एक वक्ता का कहना है, "वह इन दिनों बैंकॉक में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही हैं। वहीं इन अफवाहों के विपरीत उनकी कमर बिलकुल ठीक है। उन्हें फ्लू हुआ था जिसके चलते इवेंट में डॉक्टर उनके साथ था और वह बैंकॉक भी उनके साथ गया है।"
खून भरी मांग में दीपिका
इंडस्ट्री में चल रही नई चर्चाओं के अनुसार दीपिका पादुकोण को रेखा अभिनीत फिल्म 'खून भरी मांग' के रीमेक में कास्ट कर लिया गया है।
1998 में आई इस फिल्म में रेखा के साथ-साथ कबीर बेदी, राकेश रोशन और सोनू वालिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अब इसके रीमेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इस बार फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
कहा जा रहा है कि दीपिका ने भी इस किरदार के लिए हाँ कर दी है। यह देखना सचमुच दिलचस्प होगा कि दीपिका पादुकोन इस इस रोल में रेखा के अभिनय के कितनी करीब पहुंच पाती हैं।