फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   priti zinta meet salman khan in america

सलमान संग अमेरिका में देखी गईं प्रीति जिंटा

Sat, 13 Sep 2014 09:24 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
priti zinta meet salman khan in america

अपने पूर्व बॉयफ़्रेंड नेस वाडिया पर बदसलूकी का केस दर्ज कराने के बाद प्रीति ज़िंटा भारतीय मीडिया से बचने के लिए वापस अमरीका चली गईं थीं। इस बीच सलमान ख़ान भी अमरीका यात्रा पर हैं और उन्हें प्रीति ज़िंटा के साथ कई बार देखा गया।

विज्ञापन


मीडिया के मुताबिक़ प्रीति और सलमान को साथ डिनर करते और शॉपिंग मॉल में घूमते देखा गया। सलमान ख़ान और प्रीति ज़िंटा पुराने दोस्त हैं। अब सवाल उठना लाजिमी है कि क्या सलमान और प्रीति के बीच कुछ चल रहा है।
विज्ञापन

शाहिद की एक और फिल्‍म

priti zinta meet salman khan in america

सुनने में आ रहा है कि फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ​अब शाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने का सीक्वल बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द इस पर काम शुरू करने वाले हैं, और इसके लिए उन्होंने लेखक के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखनी शुरू कर दी है।

​वहीं सुनने में यह भी आया है कि कमीने के 'सीक्वल' को लेकर शाहिद कपूर खुद भी बहुत खुश हैं, और इसके लिए विशाल से खुद शाहिद ने सिफारिश की है।


12 दिसंबर को रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म

priti zinta meet salman khan in america

सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म लिंगा की शूटिंग पूरी होने के करीब है। फिलहाल कर्नाटक के शिमोगा जिले में फिल्म के कुछ प्रमुख स्टंट दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म युनिट से जु़डे एक सूत्र ने बताया, "हम फिलहाल अंतिम दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं।​

​हॉलीवुड के स्टंटमैन ली विटेकर क्लाइमेक्स में कुछ महत्वपूर्ण एक्शन दृश्य देने में व्यस्त हैं। फिल्म बहुत बढि़या बन गई है।" के.एस. रविकुमार निर्देशित 'लिंगा' की पूरी टीम शिमोगा में लगातार फिल्म की शूटिंग कर रही है। 'लिंगा' में सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शेट्टी भी हैं।​


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed