फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   'prem ratan dhan payo's box office collection

'प्रेम रतन धन पायो' ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, बड़ी कमाई की ओर

Sun, 15 Nov 2015 01:54 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
'prem ratan dhan payo's box office collection

सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई ये फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म ने पहले दिन (हिन्दी वर्जन) 40.35 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन


फिल्म ने पहले दिन शाहरुख की 'हैप्पी न्यू ईयर' के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ा। फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। बॉलीवुड मूवी रिव्यूज के अनुसार, फिल्म के तेलुगू, तमिल वर्जन और दुनियाभर की कमाई मिलाकर दूसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकडा़ छू लिया। अब फिल्म के अकेले हिन्दी वर्जन ने भी 100 करोड़ी क्लब में जगह बना ली है।
विज्ञापन


देखिए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट-

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कमजोर पड़ी 'प्रेम रतन धन पायो'

'prem ratan dhan payo's box office collection

सलमान खान और सोनम कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली 'प्रेम रतन धन पायो' हालांकि गुरुवार जैसा प्रदर्शन शुक्रवार और शनिवार को नहीं कर सकी। गुरुवार के 40.35 करोड़ को मुकाबले फिल्म ने शुक्रवार को 31.05 करोड़ जबकि शनिवार को 30.47 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 101.47 करोड़ हो गई है।

ये आंकड़े सिर्फ हिन्दी वर्जन के हैं। तमिल, तेलुगू और विदेशों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट-


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed