छठे दिन धड़ाम से गिरी प्रेम रतन धन पायो की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तहस-नहस करने वाली सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की छठे दिन जान निकल गई। फिल्म की कमाई धड़ाम से नीचे गिरी है। जहां पहले ही दिन फिल्म 40.01 करोड़ का व्यापार करके सनसनी फैला दी थी। वही तीसरे दिन दुनियाभर की फिल्मों की कमाई का लेखा जोखा रखने वाली वेबसाइट रेनट्रेक ने प्रेम रतन धन पायो को हॉलीवुड फिल्मों की तुलना में अधिक कमाई करने वाली फिल्म बताकर सबको अवाक कर दिया था।
फिल्मों की कमाई सबसे विश्वसनीय अमेरिकी वेसाइट रेनट्रेक के मुताबिक प्रेम रतन धन पायो ने तीन दिन में ही 222 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इस लिहाज से ऐसा लग रहा था कि सलमान की ये फिल्म बॉलीवुड फिल्मों की कमाई के नये मानक तय करेगी। लेकिन भारत में छुट्टियां खत्म होते ही फिल्म की कमाई औंधे मुंह गिरी है। यह सिलसिला तो सोमवार को शुरू हो गया था। जब शुरुआती चार दिनों में औसतन 50 करोड़ की कमाई कर रही प्रेम रतन धन पायो पांचवें दिन 15 करोड़ के नीचे चली गई। लेकिन उम्मीद नहीं थी कि छठे दिन इतने नीचे चली जाएगी।
छठे दिन प्रेम रतन धन पायो ने कमाया कितना
छठे दिन आते-आते अब सलमान की फिल्म की कमाई इतनी भी नहीं रही, जितनी उनकी पिछली चार-पांच फिल्मों की होती थी। छठे दिन पूरे भारत में प्रेम रतन धन पायो की कमाई महज 9 से 10 करोड़ रही। जबकि बजरंगी भाईजान ने छठवें दिन 17.99 करोड़, पीके ने 19.42 करोड़ और धूम 3 ने 23.8 करोड़ की कमाई की थी। यहां तक कि खुद सलमान की फिल्म किक ने छठे दिन 20.33 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जय हो के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब सलमान की कोई फिल्म महज छह दिनों इस कदर पिट जाए।
छह दिनों के बाद प्रेम रतन धन पायो की घरेलू बाजार (भारतीय सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से होने वाली कमाई) से हुई कुल कमाई 142-143 करोड़ रुपये पहुंच पाई है। जबकि इतने ही दिनों में बजरंगी भाईजान ने 165.92 करोड़, धूम 3 ने 158.34 करोड़, पीके ने 153.03 करोड़ और किक ने 141.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अगर पहले दिन से देखें तो 40.35, 31.05, 30.07, 28.3, और छुट्टियां खत्म होते ही 10.76, 9.2 करोड़ ये नीचे जाता ग्राफ सलमान खान और सूरज बड़जात्या को फिर से सोचने पर मजबूर करता है। फिलहाल ये नीचे जाता ग्राफ कितना नीचे जा सकता है, अगली स्लाइड में जानिए।
आने वाले दिनों में क्या होगा सलमान का, क्या इतना भी नहीं कमा पाएंगे
वास्तव में रविवार के बाद टिकट खिड़की पर 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो फिल्म की ओपनिंग के मुकाबले 72 फीसदी है। यह गिरावट और अधिक हो सकती थी परंतु गुजरात–सौराष्ट्र में अभी छुट्टियां जारी हैं। लेकिन अब गुजरात और सौराष्ट्र में भी छुट्टियां खत्म होने वाली है।
ट्रेड के जानकारों की मानें तो भारी गिरावट के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घरेलू बाजार में (भारतीय सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से होने वाली कमाई) पहले सप्ताह में 150 से 160 करोड़ के बीच रुक सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में आंकड़े निरंतर नीचे आएंगे।
इस बीच फिल्म के तमिल और तेगुलु संस्करण बुरी तरह से पिट गए हैं और इन भाषाओं में फिल्म की ऑल टाइम कमाई ढाई करोड़ रुपये भी नहीं होगी। दीवाली पर रिलीज होने का फिल्म को यह फायदा तो मिला है कि यह हिट हो जाएगी, लेकिन बड़ी सफलता इसके नाम नाम दर्ज नहीं होगी।
निर्माता–वितरक और प्रदर्शकों को आशा के अनुरूप फायदा नहीं होगा। सोमवार को जिस हिसाब से आंकड़े गिरे हैं उन्हें देखते हुए अब तो 200 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन ही बड़ी उपलब्धि कही जाएगी।