{"_id":"21daff96f3d02ceeeb9c2d6d6f61e619","slug":"prakash-jha-avoid-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: बहू बन गई कोठेवाली, रितेश की नई प्रेमिका","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: बहू बन गई कोठेवाली, रितेश की नई प्रेमिका
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों फिल्मी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा सत्याग्रह फिल्म से अन्ना हजारे को दूर रखने की है। इसके अलावा एक दिलचस्प मामला ये हैं कि एक बहू अब कोठेवाली बनने जा रही है।
विज्ञापन
*प्रकाश झा हर कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म ‘सत्याग्रह’ को अन्ना हजारे के जन आंदोलन से प्रेरित न माना जाए। अन्ना से उनका डर यहां तक पहुंच गया है कि वे हर साल 15 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाली इंडिपेंडेंस डे परेड में बुलावे पर भी नहीं गए क्योंकि इस बार वहां अन्ना को मेहमान बनाया गया था। सवाल यह है कि क्या झा अन्ना को फिल्म देखने से भी रोकेंगे?
विज्ञापन
*फिल्मी सितारा बनते ही लोगों को दिमाग कैसे खराब होता है इसका एक नमूना देखिए। ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर’ जैसी एक फिल्म से थोड़ी बहुत पहचान पाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा की दो किशोर प्रशंसिकाओं ने उनके प्रचार के लिए एक वेबसाइट बना डाली।
विज्ञापन
सिद्धार्थ ने तत्काल उन्हें आंखे दिखाई और कहा कि इसे बंद करो वर्ना दस करोड़ का मुकदमा ठोक दूंगा। बच्चियां घबरा गईं, साइट बंद न करतीं तो क्या करतीं? देखना रोचक होगा कि प्रशंसकों से ऐसा बर्ताव करने वाले सिद्धार्थ की ऐक्टिंग की दुकान कब तक चलेगी।
*बहू बनी कोठेवाली! यह किसी फिल्म का नाम नहीं है, बल्कि एक हीरोइन का मेकओवर है, जो दर्शकों को चौंका देगा। टीवी की सबसे लोकप्रिय बहुओं में से एक साक्षी तंवर एक्टिंग का स्वाद बदलने के लिए एक फिल्म में मुंबई की वेश्या का किरदार निभाने जा रही है। यह कोठेवालियों की कहानी है। जिसका निर्देशन अंकुश भट्ट करेंगे। लेकिन क्या साक्षी का किरदार दर्शकों के गले उतरेगा?
*जैकलीन फर्नांडिस को साजिद खान से अलग होने के बाद अपने पुराने प्रेमी रितेश देशमुख की याद फिर सताने लगी है। ‘रमैया वस्तावैया’ में अपने आइटम डांस के लिए तारीफ पाने पर वह कहती फिर रही हैं कि जब मैं नई थी तो रितेश मेरे स्टेप्स की हंसी उड़ाया करते थे। तभी मैंने कुछ डांस क्लालेस ली और अच्छी डांसर बन सकी। जैकलीन के मुंह से रितेश का नाम उनकी दुल्हन जेनीलिया को कैसा लगेगा, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। कुछ कहने की जरूरत नहीं।