फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   prachi deshai have no work

चर्चा में: फीते काटती अभिनेत्री, क्वीन ने किया मालामाल

Thu, 13 Mar 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
prachi deshai have no work

बॉलीवुड की एक चर्चित अभिनेत्री इन दिनों सिर्फ फीते काटने का काम कर रहीं हैं। ये कौन सा रोजगार है।

विज्ञापन


*पिछले दिनों अभिनेत्री गीतिका त्यागी के थप्पड़ वाले यूट्यूब वीडियो दिखने के बाद ‘अंडरग्राउंड’ हो चुके निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘गुड्डू रंगीली’ की शूटिंग शिमला में शुरू कर दी है। सेट पर सब सामान्य चल रह है लेकिन सूत्रों के अनुसार सेट पर हर व्यक्ति को चेतावनी दी गई है कि कोई गीतिका त्यागी का नाम ना ले!! कौन कहता है कि नाम में क्या रखा है...?

*प्राची देसाई ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तो तय कर लिया, लेकिन फिल्मों में उन्हें विशेष कामयाबी नहीं मिली। ताजा हाल यह है कि आखिरी फिल्म ‘पुलिसगिरी’ के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद कोई निर्माता उन्हें पूछ नहीं रहा। ऐसे में प्राची क्या करें...? वह हर उस निमंत्रण को स्वीकार कर रही हैं, जिसमें उन्हें बुलाया जा रहा है। पब्लिक की स्मृति में बने रहने के लिए दिखते रहना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन


*फिल्म ‘क्वीन’ से शोहरत कमाने वाले निर्देशक विकास बहल सफलता को पीछे छोड़ कर आगे देख रहे हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म का नाम है ‘रिटर्न गिफ्ट’। लेकिन सबसे खास बात है फिल्म की स्टारकास्ट। आप आश्चर्य करेंगे, लेकिन इस फिल्म में शाहिद कपूर सीनियर अभिनेत्री तब्बू के साथ रोमांस करते दिखेंगे!! आप हैं तैयार इस रोमांस को देखने के लिए...?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed