सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए 'पीके' के निर्देशक
चार फिल्मों से ही बॉलीवुड में चोटी के निर्देशकों की श्रेणी में शामिल होने वाले निर्देशक राकुमार हिरानी एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया।
दुर्घटना उस वक्त हुई जब 52 वर्षीय निर्देशक खुद एक बाइक चला रहे थे। दरअसल, उनके ऑफिस में काम करने वाले शख्स ने हाल ही में एक नया बुलेट (रॉयल एनफील्ड) खरीदा था, जो राजू को काफी पसंद आ रही थी।
इसीलिए मंगलवार तड़के वो बाइक लेकर निकड़ पड़े। लेकिन वो बुलेट पर नियंत्रण न सके और असंतुलित होकर बाइक समेत गिर पड़े। गिरते ही उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
कहां-कहां आई है चोट?
अस्पताल ले जाने के बाद तत्काल उन्हें ऑपरेशन थिएटर में जाया गया। वहां उनके जबड़े का ऑपरेशन किया गया। जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में राजू का जबड़ा टूट गया है। जबकि उनके ठोड़ी पर गंभीर चोट लगी है।
हालांकि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने राजकुमार हिरानी खतरे से बाहर बताया। लेकिन हादसे में उनके चेहरे की हालत बिगड़ गई है।
गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके जबरदस्त हिट हुई थी जिसमें आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिरानी इससे पहले 3 इडियट्स, लगे रहो मुन्नाभाई और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी कामयाब फिल्में भी बना चुके हैं।