{"_id":"5548097ad6c92568612f11ba31b18ac4","slug":"pk-box-office-prediction-will-it-make-125-cr-in-3-days-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पहले ही दिन 50 करोड़ कमा सकती है 'पीके'?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
पहले ही दिन 50 करोड़ कमा सकती है 'पीके'?
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हो रही आमिर की चर्चित फिल्म रिलीज से पहले ही अतिचर्चाओं में है। बड़े पैमाने पर इस फिल्म को रिलीज किया गया है। यह फिल्म भारत में करीब 5200 स्क्रीन में विदेशों में लगभग 600 स्क्रीन में एकसाथ रिलीज होगी। इतने बड़े पैमाने पर फिल्म के रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिलेगा।
विज्ञापन
पीके फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू कर दी गई थी। बड़े शहरों में करीब 30 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग हो भी चुकी है। एक अनुमान के अनुसार सबसे ज्यादा बुकिंग रविवार के लिए हुई है। और कोई फिल्म रिलीज न होने का असर भी फिल्म पर पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म वीकेंड तक 125 करोड़ से ऊपर कमा सकती है।
विज्ञापन
10 दिन में 250 करोड़ से अधिक
फिल्म की कमाई के आंकड़ों को बताने वाली वेबसाइट koimoi.com के अनुमान के मुताबिक पीके फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। शुरूआत 250 करोड़ तो वह 10 दिन के अंदर ही कमा लेगी। इस वेबसाइट के अनुसार पीके फिल्म वीकेंड तक 125 करोड़ का कारोबार कर लेगी।
वीकडे शुरू होने पर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा तो गिरेगा लेकिन फिल्म को तब भी दर्शक मिलते रहेंगे। पहला सप्ताह पूरा होने के बाद यह फिल्म करीब 205 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आने वाले तीन और दिनों में यह फिल्म करीब 50 करोड़ और कमा लेगी। यानि शुरूआती 10 दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर लेगी।
वीकडे शुरू होने पर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा तो गिरेगा लेकिन फिल्म को तब भी दर्शक मिलते रहेंगे। पहला सप्ताह पूरा होने के बाद यह फिल्म करीब 205 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आने वाले तीन और दिनों में यह फिल्म करीब 50 करोड़ और कमा लेगी। यानि शुरूआती 10 दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर लेगी।