फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   PK Box Office Prediction: Will It Make 125 cr in 3 days

पहले ही दिन 50 करोड़ कमा सकती है 'पीके'?

Thu, 18 Dec 2014 11:41 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
 PK Box Office Prediction: Will It Make 125 cr in 3 days

शुक्रवार को रिलीज हो रही आमिर की चर्चित फिल्म रिलीज से पहले ही अतिचर्चाओं में है। बड़े पैमाने पर इस फिल्म को रिलीज किया गया है। यह फिल्म भारत में करीब 5200 स्क्रीन में विदेशों में लगभग 600 स्क्रीन में एकसाथ रिलीज होगी। इतने बड़े पैमाने पर फिल्म के रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिलेगा।

विज्ञापन


पीके फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू कर दी गई थी। बड़े शहरों में करीब 30 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग हो भी चुकी है। एक अनुमान के अनुसार सबसे ज्यादा बुकिंग रविवार के लिए हुई है। और कोई फिल्म रिलीज न होने का असर भी फिल्म पर पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म वीकेंड तक 125 करोड़ से ऊपर कमा सकती है।
विज्ञापन

10 दिन में 250 करोड़ से अधिक

 PK Box Office Prediction: Will It Make 125 cr in 3 days
फिल्म की कमाई के आंकड़ों को बताने वाली वेबसाइट koimoi.com के अनुमान के मुताबिक पीके फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। शुरूआत 250 करोड़ तो वह 10 दिन के अंदर ही कमा लेगी। इस वेबसाइट के अनुसार पीके फिल्‍म वीकेंड तक 125 करोड़ का कारोबार कर लेगी।

वीकडे शुरू होने पर फिल्म का कलेक्‍शन थोड़ा तो गिरेगा लेकिन फिल्‍म को तब भी दर्शक मिलते रहेंगे। पहला सप्ताह पूरा होने के बाद यह फिल्म करीब 205 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आने वाले तीन और दिनों में यह फिल्‍म करीब 50 करोड़ और कमा लेगी। यानि शुरूआती 10 दिनों में यह फिल्म 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed