{"_id":"e7f2901e23b16a4ace91da54a8dc968e","slug":"parniti-chopra-in-tighr-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको भी दिखे परिणिती चोपड़ा के कसे कपड़े","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
आपको भी दिखे परिणिती चोपड़ा के कसे कपड़े
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों परिणिती चोपड़ा के कसे कपडों से एक अभिनेत्री को दिक्कत हो गई है। क्या आपने देखे?
विज्ञापन
*सलमान खान को इन दिनों खेती-किसानी से खूब प्यार हो गया है। पता चला है कि वह पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में ऑर्गेनिक सब्जियां और फल उगा रहे हैं। अभी तक सिनेमा से दूर होने पर सलमान पेंटिंग किया करते थे और परिचितों को गिफ्ट करते थे। देखना यह है कि क्या अब उनके फार्म हाउस से फल-सब्जियां दोस्तों के किचन में जाएंगी?
*चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं किरण खेर और गुल पनाग जिस तरह से एक-दूसरे पर वार कर रही हैं, उसकी एक और वजह सामने आई है। एक समय किरण के बेटे सिकंदर और गुल की नजदीकियों के बड़े चर्चे थे। माना यहां तक जाता था कि गुल किरण की बहू बन जाएंगी। खैर, ऐसा हो नहीं सका। सोचिए अगर यह हो जाता तो घर में क्या सीन बनता!
विज्ञापन
*परिणीति चोपड़ा और सोनम कपूर के बीच जुबानी जंग जारी है। पिछले दिनों करन जौहर के टीवी शो पर सोनम कपूर ने परिणीति चोपड़ा का मजाक बनाते हुए सलाह दी कि उन्हें टाइट कपड़े पहनना बंद कर देना चाहिए। अब परिणीति ने पटलवार करते हुए सोनम के बारे में कहा है कि जब वह फिल्मों में नहीं होंगी तो उन्हें टेलीफोन ऑपरेटर टाइप का कोई काम ढूंढना चाहिए क्यों की वह जब देखो तब फोन से ही चिपकी रहती हैं...। अब देखना होगा कि यह बात कहां तक जाती है।
विज्ञापन