फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Parineeti Chopra paid 1 million for 2 shirts

ये है परिणीति चोपड़ा के 10 लाख की शर्ट की हकीकत

Wed, 09 Sep 2015 02:43 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra paid 1 million for 2 shirts

बॉलीवुड के सितारे यूं तो मंहगे कपड़ों और गाड़ियों का शौक रखते ही हैं। अक्सर ऐशो-आराम के लिए किए गए खर्च भी सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन अभी बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए हाथ पांव मार रही परिणीति चोपड़ा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन


परिणीति इन दिनों एक शो की शूटिंग के सिलसिले में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हैं। वहां पर उन्होने शो की शूटिंग से वक्त निकालकर शॉपिंग की और साथ ही लंच भी किया।
विज्ञापन


वहां शॉपिंग के नाम पर उन्होने सिर्फ दो शर्ट खरीदी और इन दो शर्ट की कीमत है एक मिलियन। इसके बाद परिणीति के लंच ने तो और भी कमाल कर दिया। इस अदाकारा का लंच का बिल है चार मिलियन।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी हां, ये सब किसी और ने नहीं बल्कि परिणीति ने ही सोशल साइट्स पर अपने इस मंहगे लंच और शॉपिंग की जानकारी दी है। लेकिन क्या वाकई उन्होने लंच और दो शर्ट के लिए पांच मिलियन खर्च किए। दरअसल इसमें कुछ पेंच हैं। आइए हम आपको बताते हैं।



प्रशंसकों ने ही खोल दिया परिणीति का शर्ट का राज

Parineeti Chopra paid 1 million for 2 shirts

परिणीति ने एक ही दोपहर में 50 लाख खर्च करने की जानकारी ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। पहले ट्वीट में उन्होंने सिर्फ शर्ट का जिक्र किया तो दूसरे ट्वीट में ये भी साफ किया कि एक मिलियन में उन्होने सिर्फ दो शर्ट खरीदी हैं।

उनके सोशल साइट्स पर इस पोस्ट के बाद उनके एक प्रशंसक ने उनसे सवाल किया कि आपने एक मिलियन में शर्ट खरादी और चार मिलियन में लंच किया लेकिन ये डॉलर हैं या इंडोनेशिया की करेंसी?

इसके बाद पता चला कि परिणीति ने ये खरीदारी इंडोनेशिया की करेंसी में की। इंडोनेशिया के एक मिलियन हैं भारत के 4500 रुपये। तो आपको समझ आया परिणीति के एक दोपहर में 5 मिलियन के खर्च का राज।

ये हैं पहले ट्वीट के कुछ घंटे बाद किया गया परिणीति का दूसरा ट्वीट


इसलिए कर रही हैं परिणीति खरीदारी!

Parineeti Chopra paid 1 million for 2 shirts

खबर है कि हाल ही में परिणीति ने अपना 10 किलो वजन कम किया है। इसके लिए भी उन्होने अच्छी-खासी रकम खर्च की है। वजन घटाने के लिए वो ऑस्ट्रिया में लंबे समय से एक खास किस्म की ट्रेनिंग ले रही हैं। ये तो मानना ही पड़ेगा कि 10 किलो वजन कम हो जाने के बाद परिणीति को पुराने कपड़े तो फिट आने से रहे। इसलिए उन्होंने जकार्ता में होने का फायदा शॉपिंग करके उठा लिया।

साथ ही उन्होने कमजोर इंडोनेशियाई करेंसी का फायदा उठाकर सिर्फ लंच और शर्ट के लिए 5 मिलियन खर्च करके सोशल साइट्स पर सुर्खियां भी बटोर लीं। जबकि 10 लाख इंडोनेशियाई करेंसी की भारतीय करेंसी में कीमत करीब चाढ़े हजार रुपये ही होती है।

खैर अब ठीक ही है, क्योंकि खबरों में रहना तो परिणीति भी चाहती हैं। लेकिन फिल्में उनके पास हैं नहीं। जो फिल्में मिलीं भी वो चली नहीं। अब परिणीति शर्ट और लंच के सहारे ही अपने प्रशंको को अपनी याद दिला रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed