फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   parineeti chopra_heroine_banker

परिणिति की नौकरी गई तो हीरोइन बनीं

Sun, 31 Aug 2014 03:21 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra_heroine_banker

परिणिति चोपड़ा आजकल बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं लेकिन उन्होंने हमेशा इस करियर का सपना नहीं देखा था।

विज्ञापन


लंदन में एक कंपनी में काम कर रही परिणीति वहीं बस जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें वापस आना पड़ा।

परिणिति कहती हैं, "अगर मंदी की वजह से मेरी नौकरी नहीं जाती तो मैं भारत वापस आती ही नहीं। मैं पेशे से बैंकर हूं। इंवेस्टमेंट बैंकिंग में ही करियर बनाना चाहती थी। अभिनय की बात छोड़िए मैं तो वापस ही नहीं आती।"

हाल ही में परिणिति 'कौन बनेगा करोड़पति' के सातवें संस्करण में गई थीं। जब अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ़ में गाना गाया तो वो भावुक हो गईं।

सुखद अहसास

parineeti chopra_heroine_banker

अपनी दूसरी ही फ़िल्म 'इशकज़ादे' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली यह युवा अभिनेत्री कहती हैं, "जब कोई निर्देशक मेरे पास रोल लेकर आता है और यह कहता है कि हमारे पास बेहद सशक्त किरदार है जो सिर्फ़ आप निभा सकती हैं तो ये बहुत सुखद अहसास होता है।"


परिणिति ने सिर्फ़ तीन फ़िल्में की हैं और उनकी चौथी फ़िल्म ‘दावत-ए-इश्क़’ रिलीज़ के लिए तैयार है।

इससे पहले वो 'इशकज़ादे' के अलावा 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में दिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed