{"_id":"857e8b92c55fd4bfc7441d0036a9c220","slug":"pappu-jokes-hindi-bm-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर दस्तक ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
दरवाजे पर दस्तक
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला घर पर अकेली थी, तभी दरवाजे पर दस्तक हुई।
विज्ञापन
उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो देखा कि एक अनजान आदमी खड़ा था।
देखते ही बोला: अरे आप तो बहुत ही खूबसूरत हैं?
महिला ने घबराकर दरवाजा बंद कर लिया।
अगले तीन चार दिन तक ऐसा ही चलता रहा। तो सभ्य महिला ने तंग आकर यह बात अपने पति को बताई।
पति बोला: तुम चिंता मत करो, आज जब वो आएगा तो मैं घर पर ही रहूंगा और दरवाजे के पीछे खड़ा रहूंगा।
तुम उससे बोल देना, "हां मैं सुन्दर हूं, तुम्हें क्या करना है? फिर मैं उसको मज़ा चखाता हूं।"
.
.
दूसरे दिन जैसे ही वो आदमी आया, पति दरवाजे के पीछे छिप गया।
.
आदमी बोला: अरे आप तो बेहद खूबसूरत हैं।
महिला: हां मैं खूबसूरत हूं, लेकिन तुम चार दिन से क्या चाह
रहे हो?
.
आदमी विनम्रता के साथ हाथ जोड़ कर बोला:
"बहन जी, यही विश्वास और अहसास आप अपने पति के अंदर जागृत कीजिये, ताकि वो मेरी बीवी का पीछा करना छोड़ दे।