फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   now shraddha kapoor big actress

किस्मत ही नहीं, बदली है श्रद्घा की जिंदगी भी

Thu, 10 Jul 2014 07:57 AM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
now shraddha kapoor big actress

आमतौर पर हीरोइन किसी लव स्टोरी से ही अपना फिल्मी कैरियर शुरू करना सही मानती हैं, लेकिन श्रद्घा कपूर के साथ ऐसा नहीं रहा है। श्रद्घा के कैरियर की शुरुआत तीन पत्ती जैसी चालू थ्रिलर फिल्म से होती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे और यह फिल्म बुरी तरह से असफल रही। इसके बाद श्रद्घा लव का द इंड जैसी एक और असफल फिल्म में दिखीं।

विज्ञापन

आशिकी 2 ने बदली किस्मत

now shraddha kapoor big actress

आशिकी 2 फिल्म की लांचिंग के समय महेश भट्ट गुलशन कुमार नोएडा स्थित उस स्टूडियों में आए थे जहां आशिकी फिल्म के गानों की डबिंग हुई थी। उस भरी महफिल में महेश ने कहा था कि यह लड़की कल की स्टार होगी। वाकई हुआ भी ऐसा। आशिकी 2 जिस भी वजह से सफल हुई हो उसका बड़ा क्रेडिट श्रद्घा के खाते में गया। इस फिल्म की सफलता के बाद श्रद्घा के पास एक नहीं कई फिल्‍मों के प्रस्ताव आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विलेन से बनी बड़ी हीरोइन

now shraddha kapoor big actress
आशिकी 2 के बाद श्रद्घा ‌मोहित शूरी की फिल्म एक विलेन में नजर आईं। यह फिल्म भी लगभग 100 करोड़ को छूने वाली ही है। इस फिल्म की सफलता का बड़ा हिस्सा श्रद्घा के खाते में ही जुड़ रहा है। जिस खेमे से फिल्म की बुराईयां भी आ रही हैँ वहां से भी श्रद्घा के बारे में तारीफ ही लिखी गई है।

विज्ञापन

अब विशाल के साथ

now shraddha kapoor big actress

श्रद्घा कपूर अब विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म कर रही हैं। हेमलेट नाटक पर बन रही फिल्म हैदर में श्रद्घा, शाहिद कपूर के अपोजिट हैं। सितारों की भीड़ में निश्चित ही श्रद्घा का रोल उतना नहीं होगा लेकिन यह निश्चित है कि हैदर श्रद्घा को एक नई पहचान देगी। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed