किस्मत ही नहीं, बदली है श्रद्घा की जिंदगी भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर हीरोइन किसी लव स्टोरी से ही अपना फिल्मी कैरियर शुरू करना सही मानती हैं, लेकिन श्रद्घा कपूर के साथ ऐसा नहीं रहा है। श्रद्घा के कैरियर की शुरुआत तीन पत्ती जैसी चालू थ्रिलर फिल्म से होती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे और यह फिल्म बुरी तरह से असफल रही। इसके बाद श्रद्घा लव का द इंड जैसी एक और असफल फिल्म में दिखीं।
आशिकी 2 ने बदली किस्मत
आशिकी 2 फिल्म की लांचिंग के समय महेश भट्ट गुलशन कुमार नोएडा स्थित उस स्टूडियों में आए थे जहां आशिकी फिल्म के गानों की डबिंग हुई थी। उस भरी महफिल में महेश ने कहा था कि यह लड़की कल की स्टार होगी। वाकई हुआ भी ऐसा। आशिकी 2 जिस भी वजह से सफल हुई हो उसका बड़ा क्रेडिट श्रद्घा के खाते में गया। इस फिल्म की सफलता के बाद श्रद्घा के पास एक नहीं कई फिल्मों के प्रस्ताव आए।
विलेन से बनी बड़ी हीरोइन
अब विशाल के साथ
श्रद्घा कपूर अब विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म कर रही हैं। हेमलेट नाटक पर बन रही फिल्म हैदर में श्रद्घा, शाहिद कपूर के अपोजिट हैं। सितारों की भीड़ में निश्चित ही श्रद्घा का रोल उतना नहीं होगा लेकिन यह निश्चित है कि हैदर श्रद्घा को एक नई पहचान देगी। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।