फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   now remake of raj kapoor film awara

चर्चा में: राज कपूर की फिल्म, ऑस्कर पर ज्ञान

Fri, 27 Sep 2013 01:27 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 27 Sep 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
now remake of raj kapoor film awara

राजकपूर अचानक ही चर्चा में आ गए हैं। इसके अलावा एक चर्चा फिल्म इंडस्ट्री की दो नायिकाओं के टकराने को लेकर है।

विज्ञापन


*राज कपूर की फिल्म निर्माण कंपनी आरके की अगली फिल्म कब आएगी, किसी को नहीं पता।। लेकिन खबर है कि इस शो-मैन की अमर फिल्म ‘आवारा’ को उनके परिजन रंगीन संस्करण में तैयार करके अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म को 60 बरस हो चुके हैं। देखना है कि नई पीढ़ी इस जादूगर के जादू पर नाचेगी या नहीं।

*प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के बीच ‘कृष-3’ में ज्यादा प्रचार पाने की लड़ाई छिड़ गई है। प्रियंका कैंप जहां इसे उनकी फिल्म बताने में जुटा है, वहीं कंगना के ग्रुप ने मीडिया में कहना शुरू कर दिया है कि दोनों हीरोइनों का रोल बराबरी का है। यही नहीं कंगना का खेमा यहां तक कह रहा है कि उनका ऋतिक से साथ फिल्म में न केवल एक डांस है, बल्कि कुछ ‘अलग किस्म के’ रोमांटिक सीन भी हैं! अब क्या कहेगी देसी गर्ल...?
विज्ञापन


*इसे प्रचार की भूख कहिए या फिर सच्चाई का खुलासा। पिछले साल बिग बॉस में खूब हंगामा मचाने वाले इमाम सिद्दिकी ने अपने फेसबुक पेज पर सलमान खान की खूब खिंचाई की और कहा कि इस दबंग ने पिछले सीजन में उन्हें कैसे-कैसे परेशान किया, धोखा दिया। देखना रोचक होगा कि बिग बॉस के घर में इमाम की खूब क्लास लेने वाले सलमान कोई जवाब देते हैं या फिर खामोशी ओढ़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


*करन जौहर और अनुराग कश्यप जैसे दिग्गजों का नाम लिए बगैर ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्म ‘द गुड रोड’ के निर्देशक ज्ञान कोरिया ने उन्हें समझदारी से काम लेने को कहा है। ज्ञान ने अपनी फिल्म चुने जाने पर हैरानी जताने वालों के बारे में कहा है कि उन्हें धैर्य और समझ से काम लेना चाहिए। आखिरकार वे फिल्म उद्योग में लंबे समय से है। क्या वाकई ‘लंचबॉक्स’ से जुड़े लोग यह बात समझेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed