{"_id":"4126d3f0-6d23-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"now-mohan-bhatnagar-is-matured-says-kunal-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोहन काफी मैच्योर हो गया हैः कुणाल कपूर","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
अब मोहन काफी मैच्योर हो गया हैः कुणाल कपूर
अनुराधा गोयल
Updated Sat, 02 Feb 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स पर प्रसारित शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' में क्राइम रिपोर्टर मोहन भटनागर की भूमिका निभा चुके टीवी अभिनेता कुणाल करन कपूर 'ना बोले तुम...' के सीजन 2 में कहानी को आगे बढ़ाने फिर से वापिस आ गए हैं। लेकिन इस बार कुणाल क्राइम रिपोर्टरन नहीं है बल्कि समाजसेवी बन गए हैं। अमर उजाला ने कुणाल से बातचीत के दौरान जाना कि 'ना बोले तुम...' के साथ कुणाल का अब तक का सफर कैसा रहा। आइए जानें क्या कहते हैं इस बारे में कुणाल।
विज्ञापन
आपके शो का सीजन 2 शुरू हुआ है, कैसा लग रहा है?
बहुत अच्छा लग रहा है। तीन महीने बहुत आराम किया। अब दोबारा काम करने का टाइम आ गया है।
जब शो बंद हुआ तो आपका क्या रिएक्शन था उस वक्त?
उस समय कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये शो बंद होगा या क्या होगा। कुछ भी क्लियर नहीं था। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि किसी शो का सीजन 2 इस तरह से आए। आमतौर पर ये वेस्टर्न का कॉनसेप्ट होता है। लेकिन मुझे खुशी है कि चीजें आगे बढ़ी और ये सभी के लिए बेस्ट है क्योंकि इससे सभी को अपने-अपने लेवल पर फीडबैक लेने का मौका मिला। इससे सीजन 2 के लिए आसानी से स्ट्रेटर्जी बनाना भी आसान था।
विज्ञापन
और दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया थी?
बहुत मिले-जुले रिस्पॉन्स थे कोई दोबारा शो के आना का इंतजार कर रहा था तो कोई अचानक शो बंद होने से दुखी था। लोगों ने हमोर शो को पसंद किया तभी हम सीजन 2 लाने में कामयाब भी हुए।
विज्ञापन
तीन महीने से भी ज्यादा समय ये शो बंद रहा, इस दौरान आपने किसी ओर प्रोजेक्ट पर काम किया?
मैं इस दौरान खूब धूमा।
सुना गया कि शो में लद्दाख के कुछ सीन्स को आपने खुद से शूट किया है क्या से सही है?
हां, दरअसल मुझे एडिटिंग का शौक भी है। मैं धूमने के दौरान गोवा से पराग, जर्मनी, बैंकॉक, कम्बोडिया, दिल्ली, लद्दाख, राजस्थान गया। मैं अपने साथ अपना कैमरा लेकर गया था।
मैंने फेस-टू-फेस शूटिंग की। जब मैंने अपने शॉट्स अपने प्रोड्यूसर को दिखाए तो उन्हें ये बहुत पसंद आए। तो उन्होंने इसे शो में लेने की बात कही। मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने तो सिर्फ फन के लिए ये शॉट्स लिए थे। मुझे इस बात पर गर्व है कि ये नेशनल टीवी पर प्रसारित किए जा रहे हैं।
आपका 'ना बोले तुम...' के साथ अब तक का सफर कैसा रहा?
मेरे लिए ये नया एक्सपीरिएंस है कि एक ही में दो बार अलग-अलग रूप में काम करना।
ऐसा कभी पहले हुआ नहीं है। मुझे खुशी ये है कि टीम वही है। जिसे अब मैं अपनी फैमिली मानता हूं। वही सब लोग हैं तो उनके साथ कंफर्ट लेवल भी वही है।
अब कहानी को लगभग 12 साल आगे बढ़ा दिया गया है, तो मोहन पहले सीजन से इस बार कितना अलग होगा?
12 सालों में मोहन बहुत बदल गया है। लाइफ एकदम बदल गई है। मोहन में अब थोड़ा ठहराव आ गया है। लेकिन कहीं ना कहीं उसका भी दिल टूटा है। स्टोरी वही है कि अब दिल वापिस कैसे जुड़ता है।
तो क्या मोहन पहले से मैच्योर हुआ है या नहीं?
हां बिल्कुल। 12 साल हो गए हैं तो मैच्योरिटी तो उसमें आ गई है। उसके लुक में भी बहुत डवलपमेंट आ गया है। पहले मोहन जर्नलिस्ट था लेकिन अब जर्नलिज्म से नाता टूट गया है। अब मोहन अपना चैरिटेबल ट्रस्ट चलाता है। हालांकि मोहन-मेघा जुदा हो गए हैं लेकिन मोहन का इस लाइन से कनेक्शन अभी भी है।
जब आपको कास्ट किया गया था तो आपने इस रोल के लिए क्यों हामी भरी?
मैं क्रिएटिव जॉब के लिए मिलने गया था। लेकिन जब ऑडीशन हुआ तो उन लोगों को मैं बतौर उनके कैरेक्टर मोहन के लिए पसंद आ गया। ऐसा करैक्टर मैंने कभी प्ले भी नहीं किया था तो लगा कि किया जाए।
मोहन का किरदार आपकी रीयल लाइफ से कितना अलग है?
बहुत ज्यादा डिफरेंट है लेकिन काफी सिमलैरिटीज भी है। 60 फीसदी मोहन है तो 40 फीसदी मैं हूं।
रीयल में करण और कैसे हैं?
मैं चीजें कभी प्लान नहीं करता। जो हो रहा है उसकी के साथ आगे बढ़ता रहता हूं।
इस मोड़ पर आकर आपको डैड का रोल प्ले करना पड़ रहा है। आपके दो बड़े बच्चे हैं, तो इस टाइम में ये रोल आपको सूट करता है?
सच कहूं तो मैंने ये कभी सोचा नहीं। मेरे लिए ये कैरेक्टर काफी इंपोर्टेंट हैं। मोहन के किरदार में मुझे काफी कुछ करने को मिल रहा है। मुझे ये जानकर उत्सुकता होती है कि 12 साल पहले वाले मोहन में 12 साल बाद क्या बदलाव होंगे। उसे कैसा होना चाहिए।
जहां तक डैड का रोल प्ले करने की बात है तो मेरी मेघा से उस मोड़ पर शादी हुई जब मेघा के पहले से ही दो बच्चे थे 9 साल की नन्हीं और अद्दू। हालांकि सिचुएयान चेंज हो गई हैं, नन्हीं बड़ी हो गई है लेकिन मोहन नन्हीं से आज भी उतना ही प्यार करता है, डॉटर से ज्यादा एक फ्रेंड की तरह। वैसे भी मैंने हमेशा अलग तरह के शोज करने की कोशिश की है। मैं विलेन भी बन चुका हूं।
मेघा के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी रही?
बहुत अच्छी। हम दोनों अब अच्छे दोस्त भी बन गए हैं। वो बहुत हार्ड वर्किंग और स्वीट है। वो बहुत जल्दी चीजों को सीख लेती है।
आप रीयल लाइफ में भी शोज देखना पसंद करते हैं?
हां, जब टाइम मिलता है तो देखता हूं। लेकिन सास-बहू वाले सोप्स नहीं देखता बल्कि अपना शो देखना ज्यादा पसंद करता हूं। मुझे वेस्टर्न शोज ज्यादा पसंद आते हैं।
एक्टिंग के अलावा आपने बताया कि आप एडिटिंग का भी शौक रखते हैं। क्या कुछ और नया करना पसंद हैं आपको?
मुझे धूमने का बहुत शौक है। मुझे नई-नई जगहों पर जाना बहुत पसंद है। मेरा ख्वाब है कि मैं दुनिया की हर कंट्री में एक बार जाउं। लोगों को ऑबजर्व करना मुझे बहुत पसंद है। बतौर एक्टर ये मेरे लिए और भी जरूरी हो जाता है।
इस शो के अलावा फिलहाल और क्या कर ही हैं आप?
शो के अलावा मैं फोटोग्राफी सीख रहा हूं। एडिटिंग पर तो काम कर ही रहा हूं।