फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Not looking in the Miss World contest in bikini beauties

मिस वर्ल्ड में नहीं दिखेंगी बिकनी में सुंदरियां

Sun, 21 Dec 2014 02:01 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Not looking in the Miss World contest in bikini beauties

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को कराने वाली संस्था ने एक एतिहासिक फैसला लेते हुए बिकनी राउंड नहीं कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मिस वर्ल्ड का आयोजन कराने वाली संगठन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता की 63 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए, अब से इसमें स्वीमसूट राउंड नहीं कराया जाएगा।
 
मोर्ले ने एक पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि 'हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी प्रतिभागी का पिछला हिस्सा दूसरे से कितना आकर्षक है। हम प्रतियोगिता में बस यहीं देखना चाहते हैं कि प्रतिभागी बोलते क्या हैं।'
विज्ञापन


मोर्ले का मानना है कि प्रतिभागियों को बिकनी में चलते देखने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा का कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता में शामिल हुईं प्रतिभागियों का किसी चीज को लेकर नजरिया जानना अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोलेन स्ट्रॉस बनी स्वीम सूट में दिखने वाली आखिरी विश्व सुंदरी

Not looking in the Miss World contest in bikini beauties

साल 1951 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में बिकनी स्वीम सूट राउंड की शुरूआत हुई थी। इस प्रतियोगिता में 120 देशों की महिलाएं हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता में ऐसे स्वीम सूट राउंड को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।

अभी पिछले हफ्ते ही दक्षिण अफ्रीका की रोलेन स्ट्रॉस ने प्रतियोगिता में 64वीं मिस वर्ल्ड घोषित हुई हैं। बिकनी राउंड में दिखाई देने वाली वे आखिरी विश्व सुंदरी होंगी। हांलाकि कई संगठन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में बिकनी राउंड के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed