फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   nobody can pregnant due to kiss says dayandra sores

किस से क्या कोई लड़की प्रेगनेंट भी हो सकती है?

Tue, 16 Dec 2014 12:01 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
nobody can pregnant due to kiss says dayandra sores

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर से बाहर हुई प्रतियोगी डिआंड्रा सोरेस ने अपने प्रेग्नेंट होने की ख़बर को बेबुनियाद बताया। शो से बाहर होने के बाद अंग्रेज़ी अख़बार डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में डिआंड्रा ने कहा, "किस करने से कोई प्रेग्नेंट नहीं होता।"

विज्ञापन


डिआंड्रा शो में 12 हफ़्ते कर रहीं। बिग बॉस में उनके और अभिनेता गौतम गुलाटी के बीच ख़ासी दोस्ती भी हो गई और दोनों शो में एक दूसरे को किस करते भी नज़र आए। शो में पिछले सप्ताह डिआंड्रा की तबियत ख़राब हो गई जिसके बाद उनका चेक-अप कराया गया।
विज्ञापन


‏शो से बाहर होने के बाद मीडिया में उनकी 'प्रेग्नेंसी' की ख़बरें फैल गईं। डिआंड्रा ने कहा, "मुझे अस्पताल इसलिए ले जाया गया था क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। अब मेरी सेहत बिलकुल ठीक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख के अपोजिट माहिरा खान

nobody can pregnant due to kiss says dayandra sores

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा ख़ान को अपने पसंदीदा स्टार शाहरुख़ ख़ान के साथ रोमांस करने का मौक़ा मिल ही गया। वो शाहरुख़ की फ़िल्म 'रईस' में उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' में छपी ख़बर के मुताबिक़ माहिरा इस फ़िल्म में शाहरुख़ की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। माहिरा के ऑडिशन के वक़्त ख़ुद शाहरुख़ उनसे मिलने आए थे और उन्हें मुबारक़बाद दी।

इससे पहले बीबीसी से ख़ास बातचीत में माहिरा ने कहा था कि बड़े पर्दे पर शाहरुख़ ख़ान के साथ रोमांटिक रोल करने की उनकी तमन्ना है। फ़रहान अख़्तर के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। फ़िल्म में शाहरुख़ का डबल रोल है।

माहिरा, टीवी सीरियल 'हमसफ़र' से चर्चा में आईं। उन्होंने पाकिस्तानी फ़िल्म 'बोल' से अपना करियर शुरू किया था। हमसफर भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ था।

एक फिल्म में तीनों खान

nobody can pregnant due to kiss says dayandra sores

पिछले दिनों दिल्ली में हुए कार्यक्रम में पहली बार एक साथ मंच साझा करने के बाद बॉलीवुड के तीन ख़ान- आमिर, शाहरूख़ औऱ सलमान एक साथ, एक फ़िल्म में आने के मूड में हैं। आज तक सलमान, आमिर और शाहरूख़ ने एक साथ कोई भी फ़िल्म नहीं की है।

अगर ये तीनों ख़ान एक साथ किसी फ़िल्म में आते हैं तो ये पहला मौका होगा जब आमिर और शाहरूख़ एक साथ काम करेंगे। दरअसल तीनों ख़ानों को साथ लाने की ये सुगबुगाहट आमिर से शुरू हुई।

अपनी आने वाली फ़िल्म 'पीके' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम तीनों का एक ही फ़िल्म में काम करना बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि ऐसी स्क्रिप्ट अभी तक आई नही है, लेकिन अगर आए तो हमें साथ काम करने में खुशी होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed