फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   nimrat Kaur rejected 450 Scripts in 2 Years

इस अभिनेत्री ने ठुकरा दीं 450 फिल्में

Thu, 07 Aug 2014 12:58 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
nimrat Kaur rejected 450 Scripts in 2 Years

लंच बॉक्स फिल्‍म से चर्चा में आईं अभिनेत्री निमरत कौर ने एक अजीब बयान दिया है। निरमत के अनुसार लंच बॉक्स के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। निमरत इस समय केपटाउन में ‘होमलैंड’ के लिए शूटिंग कर रही हैं। निमरत कहती हैं कि उन्होंने ‘लंच बॉक्स’ के बाद मिली तन्हा गृहणी की भूमिका सहित अन्य अनेक भूमिकाएं ठुकराईं। उन्होंने कहा कि मैंने दो साल में करीब 450 पटकथाओं को न कहा होगा। मुझे वह स्क्रिप्ट शूट ही नहीं कर रही थीं।

विज्ञापन

बंद नहीं होगा संजय दत्त का प्रोडक्‍शन

nimrat Kaur rejected 450 Scripts in 2 Years

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आ रहीं थीं कि संजय दत्‍त का होम प्रोडक्‍शन बहुत ही खराब दशा में चल रहा है। संजय दत्त के जेल जाने के बाद से इसकी हालत खराब होती जा रही है। ऐसी अफवाहें थी कि संजय के प्रोड्क्‍शन हाउस की  फिल्‍म 'हंसमुख पिघल गया' ने उनके लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। लेकिन अब इस बात पर खंडन आ गया है। संजय दत्‍त प्रोड्क्‍शन प्राइवेट लिमिटेड की सीओओ दीप्ति जिंदल ने अपने बयान में कहा कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित होने वाली ये फिल्‍म अपने शेड्यूल पर ही है और प्रोडक्‍शन पर किसी भी तरह का कोई भी संकठ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर बनेंगी हुमा कुरैशी

nimrat Kaur rejected 450 Scripts in 2 Years

हुमा कुरैशी अब गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आने वालीं हैं। खबरों की माने तो पर्दे पर वह 'मैडम एक्स' का किरदार निभातीं नजर आएंगी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप और तिंग्माशु धूलिया संयुक्त रूप से बना रहे हैं। यह इस तरह का इनका पहला प्रयोग होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। यह एक गुजराती उपनयास पर आधारित फिल्‍म होगी जिसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed