{"_id":"3c0ef6d5e46367a3037933db1d436d70","slug":"neetu-chandra-play-umrao-jan-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: करीना को सम्मान, नई उमराव जान","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: करीना को सम्मान, नई उमराव जान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड नई उमराव जान की चर्चा हो रही है। करीना का सम्मान भी चर्चाओं में है।
विज्ञापन
* 'गरम मसाला' फिल्म से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली नीतू चन्द्रा एक नाटक में उमराव जान का किरदार निभाती नजर आएंगी।
नीतू ने कहा कि मैंने इस नाटक में अपने किरदार के लिए रेखा से प्रेरणा ली है। नीतु चन्द्रा ने कहा कि मेरा किरदार रेखा और ऐश्वर्या राय के निभाये किरदार से काफी अलग होगा।
* 'वंस अपॉन ए टाइम इंन मुंबई दोबारा' और उसके बाद 'बॉस' की औसत के बाद अब अक्षय दोबारा से रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं। उनकी आखिरी रोमांटिक फिल्म वर्ष 2007 में रिलीज हुई 'नमस्ते लंदन' थी, जो सफल रही थी।
विज्ञापन
अक्षय ने कहा कि लंबे समय से मैंने प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म नहीं की। इसके अलावा लंबे समय से मेरी हॉरर फिल्म करने की भी इच्छा है।
* अभिनेत्री करीना कपूर द्वारा फिल्म में दिए गए योगदान देने के लिए एक साप्ताहिक समाचार पत्र ने लंदन के हाउस ऑफ कामन्स में सम्मानित किया। सदन में गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष और प्रवासी भारतीय सांसद कीथ वाज ने करीना को सम्मानित किया।
विज्ञापन
एशियन संडे समाचार पत्र ने करीना के अलावा गायक किम्बरले वाल्श और जादूगर डायनमो को भी सम्मानित किया। करीना कपूर पिछले दस सालों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं।
*अनुष्का शर्मा आने वाली फिल्म 'एनएच 10' से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। उन्होंने अब तक 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बैंड बाजा बारात' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में काम किया है।
अनुष्का 'एनएच 10' की सह-निर्माता होने के साथ फिल्म का मुख्य किरदार भी निभा रही है।