फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   neerja first weekend box office collection

'नीरजा' का कमाल, तोड़ डाले कमाई के कई रिकॉर्ड

Mon, 22 Feb 2016 01:38 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
neerja first weekend box office collection

भारत की बहादुर बेटी नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म 'नीरजा' ने पहले दिन औसत शुरूआत करने के बाद दूसरे और तीसरे दिन जबरदस्त कमाई की है। सोनम कपूर की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म कमाई के मामले में चौंका रही है। दरअसल पहले दिन फिल्म ने औसत कमाई की थी, लेकिन इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उम्मीदों से बड़ा उछाल आया है।

विज्ञापन


नीरजा भनोट ने 1986 में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी। नीरजा भनोट फ्लाइट एटेंडेंट थीं, उनकी फ्लाइट को कराची में हाइजैक कर लिया गया। वो अपनी जान की परवाह ना करते हुए आतंकियों से भिड़ गईं। इस बहादुरी से यात्रियों की जान तो उन्होंने बचा ली, लेकिन नीरजा की जान चली गई।
विज्ञापन


नीरजा के रोल को ही फिल्म में सोनम कपूर ने निभाया है। फिल्म को समीक्षकों से शानदार रिव्यू मिले। दर्शकों ने भी फिल्म को बढ़िया कहा। इसी वजह से पहले दिन (शुक्रवार) को 4.70 करोड़ की कमाई करने वाली नीरजा ने शनिवार-रविवार को कमाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार-रविवार को नीरजा ने चौंकाया

neerja first weekend box office collection

शुक्रवार को 4.70 करोड़ की कमाई करने वाली नीरजा ने शनिवार को कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। शनिवार को फिल्म ने 7.60 करोड़ की कमाई की। पहले दो दिन में 12.3 करोड़ कमाने वाली नीरजा ने रविवार को भी कमाई में कमाल किया।

नीरजा ने तीसरे दिन (रविवार) को 9.71 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की पहले वीकएंड पर कुल कमाई 22.01 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
 


नीरजा ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

neerja first weekend box office collection

पहले वीकएंड पर इस साल ज्यादा कमाई के मामले में नीरजा तीसरे नंबर पर आ गई है। पहले तीन दिन में 22.01 करोड़ की कमाई करने वाली नीरजा से ज्यादा एयरलिफ्ट और घायल वंस अगेन ही कमा पाई हैं।

नीरजा पूरी तरह से सोनम कपूर के कंधों पर टिकी है। पिछले दिनों में कई ऐसी फिल्में आई हैं जो हीरोइनों की फिल्में थीं ना कि किसी हीरों की। इस तरह की फिल्मों में भी सोनम कपूर की नीरजा की कमाई शानदार है।

सोनम कपूर की नीरजा ने पहेल वीकएंड पर 22.01 करोडज़ कमाए हैं। प्रिंयका चोपड़ा की मैरीकॉम ने 27.66 करोड़ कमाए थे। कंगना को बॉलीवुड की क्वीन का दर्जा दिला देने वाली 'क्वीन' ने पहले वीकएंड पर 9.32 करोड़ की कमाई की थी। पिछले साल आई अनुष्का शर्मा की 'एनएच 10' ने पहले वीकएंड पर 13 करोड़ कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed