{"_id":"6d1c7bae-a1bc-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"my-son-become-ready-to-enter-films-sunny-deol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तो मेरा बेटा मुझे ही डायरेक्ट कर रहा हैः सनी देओल","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
अभी तो मेरा बेटा मुझे ही डायरेक्ट कर रहा हैः सनी देओल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल एक बार फिर से फिल्म निर्माण में तेजी के साथ सक्रिय हो गए हैं। उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'यमला पगला दीवाना' के पहले इसी महीने उनकी कॉमेडी फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' रिलीज होगी। इन फिल्मों के अलावा भी सनी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
सनी देओल का बेटा भी अब फिल्मी गलियारों में दिखने लगा है। वह उनकी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में निर्देशक को असिस्ट कर रहा है। सनी देओल अभी अपने बेटे के कॅरियर को लेकर ज्यादा फ्रिकमंद नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सनी ने अपने बेटे के कॅरियर के साथ अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में अमल उजाला से लंबी बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश,
आप अपने बेटे करण को बतौर हीरो कब लांच कर रहे हैं?
अभी वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा है। करन अभी कैमरे के पीछे इंडस्ट्री के अनुभव लेने की कोशिश कर रहा है। मेरी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में वह डायरेक्टर को अस्सिट करेगा।
विज्ञापन
जब वह अभिनय करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाएगा तब हम उसकी लॉचिंग धूमधाम से करेंगे। अभी तो वह फिलहाल मुझे ही डायरेक्ट कर रहा है।
इन दिनों हिट फिल्मों के सीक्वेल का ट्रेंड चल पड़ा है। `यमला पगला दीवाना 2' का निर्माण आपने भी ब्रांड वैल्यू के कारण ही किया होगा?
भाई, हम धारा के खिलाफ तो बह नहीं सकते। इधर यही चलन दिख रहा है कि कोई फिल्म हिट होती है, तो उसका सीक्वल बना लिया जाता है। हमारी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' हिट थी, इसलिए हमने भी इसके सीक्वल का फैसला लिया।
तो क्या 'यमला पगला दीवाना 2' की कहानी पिछली फिल्म से आगे की है?
नहीं, इसकी कहानी एकदम फ्रेश है। इसका पिछली फिल्म से कहानी के स्तर पर कोई ताल्लुक नहीं है। हां, तीनों लीड किरदार जरूर वही हैं।
आप विदेशी हीरोइन क्रिस्टीना कीवा को इंट्रोड्यूज करने जा रहे हैं, क्या भारत में आपको नायिका नहीं मिली?
यहां हीरोइनों का अकाल तो नहीं है, लेकिन इधर यही ट्रेंड चल रहा है। अब बॉलीवुड ग्लोबल हो चुका है, इसलिए दर्शक भी आसानी से विदेशी हीरोइनों को स्वीकार कर ले रहे हैं। वैसे, हमने क्रिस्टीना का चुनाव दर्जनों लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लेने के बाद ही किया है।
आपकी एक फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' काफी समय से बनी हुई है। इसकी रिलीज में क्या दिक्कतें आ रही हैं?
'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज के बारे में उसके प्रोड्यूसर ही ज्यादा बता सकते हैं या फिर निर्देशक। मुझे लगता है कि 'यमला पगला दीवाना 2' की रिलीज के बाद वह जरूर दर्शकों को देखने को मिलेगी।
हाल ही में आपने अनिल शर्मा की फिल्म `सिंह साहब द ग्रेट' पूरी की है। यह एक छोटे बजट की फिल्म है, परंतु इसका विषय बहुत प्रासंगिक कहा जा रहा है?
हां, यह आज के भ्रष्ट तंत्र का खुलासा करती है। अनिल शर्मा बहुत ही सुलझे हुए निर्माता और निर्देशक हैं। मुझे हमेशा ही उनके साथ काम करने में सहजता महसूस होती है। जब उन्होंने मुझे इस फिल्म के बारे में बताया था, तभी मैंने इसमें काम करने की अनुमति दे दी थी।
इधर आपके और राजकुमार संतोषी के हाथ मिलाने की खबरें हैं। क्या आप दोनों कोई फिल्म साथ में कर रहे हैं?
इस बारे में तो संतोषी ही ज्यादा बता सकते हैं। मीडिया में पता नहीं किस आधार पर खबरें छप जाती हैं। मेरी समझ से ऐसा कुछ नहीं है।