राम रहीम ने आदिवासियों को कहा 'शैतान', मचा बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म मैंसेजर ऑफ गॉड 2 (एमएसजी-2) पर भारी बवाल हो गया है। फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ के लोगों में भारी रोष है।
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर संस्था ने जिला कलेक्टर को अर्जी देकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और फिल्ममेकर बाबा राम रहीम पर कानूनी कार्रवायी की मांग की है।
यही नहीं संस्था ने चेताया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आदिवासी समाज इसके लिए आंदोलन करेगा। संस्था अध्यक्ष एसआर नेताम का कहना है कि फिल्म में आदिवासियों को लेकर बोले गए संवाद से पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है।
चौतरफा विवाद का मुद्दा बना वो डायलॉग
यह फिल्म बाबा राम रहीम की पहली फिल्म एमएसजी की सिक्वल है। पहली फिल्म पर भी विवादों के चलते शुरुआती दौर में प्रतिबंधित की गई थी। हालांकि तब फिल्म पर प्रतिबंध के कारण बाबा राम रहीम की पृष्ठभूमि और धार्मिक आस्था के कारण लगाई गई थी।
लेकिन इस दफे फिल्म में समाज के एक पिछड़े समाज के बारे में अपमानजनक शब्दों के प्रयोग लेकर विवाद है। इसके बारे में ट्राइबल वेलफेयर सोसायटी के मध्य भारत के निदेशक प्रवीण पटेल ने हमारी पार्टनर वेबसाइट बीबीसी से कहते हैं, “आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और उनके साथ सदियों से अन्याय हुआ है। इस फिल्म में जिस तरह की टिप्पणी की गई है, वह भी अन्याय और अत्याचार है।”
प्रवीण पटेल का कहना है कि उनका संगठन अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गुरमीत राम रहीम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।
लेकिन डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा के प्रवक्ता डॉक्टर आदित्य इंसान कहते हैं, “यहफिल्म राजस्थान के आदिवासी समाज की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे विवादास्पद कहा जाए। फिल्म का उद्देश्य केवल इंसानियत को बढ़ावा देना है।”
क्या है विवाद किस संवाद को लेकर मचा है बवाल?
इस फिल्म के ट्रेलर में एक पात्र संत गुरमीत राम रहीम से कहता है, "आपने एक बहुत बड़ी गलती कर दी, आदिवासियों के इलाके में आ कर। न तो ये लोग इंसान हैं और न ही जानवर। ये शैतान हैं शैतान।"
इसके जवाब में राम रहीम कहते हैं, "अरे शैतानों को इंसान बनाने के लिए ही हम आए हैं। और इसी के लिए हमारी पूरी जिंदगी भी है।" इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में कई आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है और कुछ थानों में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर करने की तैयारी है।
वीडियो में देखें वो सीन