संजू बाबा को धोखा देकर पछताएगा ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां संजय दत्त के परिवारवालों और दोस्तों को उनके जेल से बाहर आने का इंतजार है वहीं दूसरी ओर राजकुमार हिरानी ने उनका साथ छोड़ दिया है। मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई और पीके में पहले भी संजय दत्त के साथ काम कर चुके राजकुमार हिरानी संजय के जेल से बाहर आते ही उनके साथ फिल्म बनाने की सोच रहे थे। यही नहीं राजकुमार हिरानी संजय दत्त पर एक बायोपिक भी बने वाले थे जिसमें रनबीर कपूर को लिए जाने की बात सामने आई थी।
लेकिन फिलहाल दोनो ही प्रोजेक्ट से राजू ने हाथ पीछे खींच लिए हैं और ये फिल्में अनिश्चित समय तक के लिए टल गई हैं। राजू के हाथ खींचने से संजय दत्त के लिए मुश्किले पैदा हो सकती थी लेकिन ऊपरवाला शायद संजय दत्त के साथ है और इसीलिए राजू के हाथ खींचते ही उमेश शुक्ला ने संजय का हाथ थाम लिया।
संजू बाबा के साथ काम करने को बेताब डायरेक्टर
खबर है कि फिल्म 'ओह माय गॉड' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने संजू बाबा के जेल से बाहर आते ही उनके साथ फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। उमेश ने कहा,'' संजय के जेल में वापस जाने से दो दिन पहले मैं उन से मिला था। मैंने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और उन्हें काफी पसंद आई। एक बार वे बाहर आ जाएं फिर हम आगे का काम पूरा करेंगे।''
उमेश ने बताया कि यह एक ड्रामा फिल्म है लेकिन इसमें मार धाड़ नहीं सिर्फ इमोशन होंगे। ओएमजी के निर्देशक ने बताया कि पहले वे अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉट आउट' बना रहे हैं जिसमें बच्चन 102 साल के एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म पूरी होने के बाद ही वे अगले साल तक संजय के साथ फिल्म शुरू करेंगे।