फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   movie with sanjay dutt on hold

संजू बाबा को धोखा देकर पछताएगा ये शख्स

Mon, 25 May 2015 04:09 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
movie with sanjay dutt on hold

एक तरफ जहां संजय दत्त के परिवारवालों और दोस्तों को उनके जेल से बाहर आने का इंतजार है वहीं दूसरी ओर राजकुमार हिरानी ने उनका साथ छोड़ दिया है। मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई और पीके में पहले भी संजय दत्त के साथ काम कर चुके राजकुमार हिरानी संजय के जेल से बाहर आते ही उनके साथ फिल्म बनाने की सोच रहे थे। यही नहीं राजकुमार हिरानी संजय दत्त पर एक बायोपिक भी बने वाले थे जिसमें रनबीर कपूर को लिए जाने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन


लेकिन फिलहाल दोनो ही प्रोजेक्ट से राजू ने हाथ पीछे खींच लिए हैं और ये फिल्में अनिश्चित समय तक के लिए टल गई हैं। राजू के हाथ खींचने से संजय दत्त के लिए मुश्किले पैदा हो सकती थी लेकिन ऊपरवाला शायद संजय दत्त के साथ है और इसीलिए राजू के हाथ खींचते ही उमेश शुक्ला ने संजय का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन

संजू बाबा के साथ काम करने को बेताब डायरेक्टर

movie with sanjay dutt on hold

खबर है कि फिल्म 'ओह माय गॉड' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने संजू बाबा के जेल से बाहर आते ही उनके साथ फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। उमेश ने कहा,'' संजय के जेल में वापस जाने से दो दिन पहले मैं उन से मिला था। मैंने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और उन्हें काफी पसंद आई। एक बार वे बाहर आ जाएं फिर हम आगे का काम पूरा करेंगे।''

उमेश ने बताया कि यह एक ड्रामा फिल्म है लेकिन इसमें मार धाड़ नहीं सिर्फ ‌इमोशन होंगे। ओएमजी के निर्देशक ने बताया कि पहले वे अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉट आउट' बना रहे हैं जिसमें बच्चन 102 साल के एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म पूरी होने के बाद ही वे अगले साल तक संजय के साथ फिल्म शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed