इन दिनों बंदरों से परेशान है सलमान की प्रेमिका!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जैक़लीन फ़र्नांडिस बंदरों के आतंक से परेशान हैं। वह इन दिनों मलेशिया में अपनी फ़िल्म 'रॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जहां बंदर उन्हें लगातार तंग कर रहे हैं. कभी वो जैक़लीन का खाना तो कभी दूसरा सामान लेकर भाग जाते हैं।
दिलचस्प बात तो ये है कि सेट पर फ़िल्म के हीरो रणबीर कपूर भी मौजूद रहते हैं लेकिन बंदरों को जैसे उनसे कोई मतलब ही नहीं। वो सिर्फ़ जैक़लीन को टारगेट कर रहे हैं। किक के बाद जैकलीन फर्नांडीज भी बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
किरण बेदी बनेंगी प्रियंका ?
बॉक्सर मेरी कॉम का रोल अदा करने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के किरण बेदी बनने की ख़बरें हैं। ख़बर है कि प्रियंका को भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनने वाली एक फ़िल्म का प्रस्ताव दिया गया है.
प्रियंका के क़रीबी सूत्रों के मुताबिक़ अभी बातचीत शुरुआती दौर में है लेकिन प्रियंका को इसके लिए दस करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव भी है। हालांकि अब तक किरण बेदी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।