फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Mira Rajput called alia bhatt personally

शाहिद से रोमांस पर मीरा ने किया आलिया को फोन, क्या कहा!

Thu, 17 Sep 2015 08:34 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput called alia bhatt personally

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'शानदार' में दोनों की जोड़ी खूब जम रही है। लेकिन इस पर मीरा क्या सोचती हैं। ऐसा क्या हुआ कि मीरा को आलिया फोन करना पड़ा। दरअसल मीरा को कोई डर नहीं है। उन्होने ये फोन आलिया को हाल ही में 'शानदार' के गाने 'शाम शानदार' के बारे में किया है। दरअसल मीरा को ये गाना बेहद पसंद आया है।

विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार मीरा ने जब अपने पति और आलिया का गाना देखा तो उन्हे ये बेहद पसंद आया और उन्होने आलिया को फोन करके कहा कि मुझे ये गाना बेहद शानदार है। इससे आलिया बेहद खुश हैं। उन्होने कहा है कि वो मीरा के फोन से बेहद खुश हैं। उन्हे मीरा से तारीफ पाकर बेहद खुशी हो रही है।

विज्ञापन

तो ये है आलिया के खुश होने की वजह

Mira Rajput called alia bhatt personally

आलिया काफी पहले से कहती रही हैं कि वो शाहिद उनके फेवरेट हैं। लंबे समय बाद उनको शाहिद के साथ फिल्म करने का मौका मिला। तो वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी वो खूब मस्ती करती दिख रही हैं।

अब पसंदीदा अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिले। फिर अभिनेता की पत्नी से तारीफ मिले तो खुश होना तो लाजिमी है। शाहिद और आलिया की शानदार 22 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म से शाहिद की बहन सना कपूर भी फिल्मों में कदम रख रही हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि शाहिद की पत्नी मीरा फिल्मों में आने की तैयारी कर रही है। लेकिन शाहिद ने इन खबरों को नकार दिया था। लेकिन मीरा जिस तरह से फिल्मों पर नजर रख रही हैं, उससे लगता है कि उन्होने अभी फिल्मों में आने का इरादा अभी पूरी तरह छोड़ा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed