{"_id":"5eaf063a-daf3-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"methi-malai-paneer-tikka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेथी मलाई पनीर टिक्का","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
मेथी मलाई पनीर टिक्का
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन
मसाले का मिश्रण्ा रखने का समयः 30 मिनट
पकाने का समयः 10 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
500 ग्राम तिकोना कटा हुआ चीज ( पनीर ) , तेल या मक्खन।
मेरिनेड
एक चौथाई कप गाढा दही, एक चौथाई कप क्रीम, दो चम्मच मेथी के पत्ते, कस्तूरी मेथी, दो चम्मच मक्के का आटा, एक चम्मच कटा हुआ धनिया पत्ता, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल कटी मिर्च , आधा चम्मच तंदूरी मसाला, नमक और मिर्च स्वादानुसार।
सीजनिंग
एक बड़ी चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चाट मसाला।
गार्निशिंग
गाजर और प्याज के टुकड़ों की गार्निश कर आम और पुदीने के चटनी के साथ परोसें।
विधि
- सबसे पहले मसाला तैयार करने के लिए सभी सामग्रियों को एक बर्तन में मिलाएं और अलग रख दें।
- पनीर को पेपर टॉवल से पोछकर अतिरिक्त नमी हटाएं के और उसके बाद मसाला मिलाकर मिश्रण को 30 मिनट तक छोड़ दें।
- पनीर को फॉयल पर रखकर 10 मिनट तक ग्रिल करें और उस पर तेल या मक्खन आवश्यकतानुसार डाल दें।
- एक के बाद एक पनीर के टुकड़ों को सीख में डालें, उस पर नींबू का रस और चाट मसाला छिड़ककर गाजर और नींबू के टुकड़े से सजाएं। आम और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन
कोमल की टिप्स
आप पनीर के जगह मशरूम या फूल गोभी के टुकड़ों का बदलाव के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।