{"_id":"337eee612d0544c048dea81ee1f1d0f7","slug":"meet-sussanne-khan-new-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: सुजैन की दोस्ती, अराध्या का शौक","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: सुजैन की दोस्ती, अराध्या का शौक
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी की दोस्ती की खूब चर्चा है।
विज्ञापन
*पत्नी सुजैन से अलगाव के बाद ऋतिक रोशन की दोस्ती अर्जुन रामपाल से भी भले ही टूट गई हो, लेकिन सुजैन के रामपाल दंपति से संबंध अब भी मधुर हैं। दो दिन पहले सुजैन मुंबई के बांद्रा में अर्जुन की पत्नी मेहर के साथ रात को एक रेस्तरां में पहुंची और देर तक गपशप की। अब देखने-जानने वालों को जो सोचना हो सोचते रहें! क्या फर्क पड़ता है?
*अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी दो साल की बेटी आराध्या इतनी समझदार तो नहीं कि किसी फिल्म का मजा ले सके। हां, मगर वह दूसरे बच्चों की तरह टीवी पर कार्टून शोज का भरपूर मजा लेती है। साथ ही जब अपने दादा-दादी और मां-पिता को टीवी या फिल्म में देखती है तो उन्हें पहचान लेती है। वाकई पिता के लिए यह खुश होने वाली बात तो है ही।
विज्ञापन
*करीब-करीब तय है कि बिग बॉस का अगला सीजन सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। अब इस दौड़ में तीन नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैः रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन। रणबीर पर निर्माता दांव लगाने के ज्यादा इच्छुक हैं क्योंकि युवाओं में उनका क्रेज ज्यादा है। वैसे एक और नाम भी सामने आ रहा है, रणवीर सिंह! आखिरी नाम आने तक इंतजार कीजिए।
विज्ञापन